Rajasthan
सरिस्का टाइगर पुनर्स्थापना के 18 वर्ष पूर्ण : अलवर में राष्ट्रीय कार्यशाला (RAS/PSI)
Read in:
AI translation — may contain inaccuracies
- विषय : 'बाघ पुनर्स्थापना: अवसर एवं चुनौतियां'
- अतिथि : केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्यमंत्री संजय शर्मा।
- संदर्भ : सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघ पुनर्स्थापना के 18 वर्ष (28 जून 2008 – 28 जून 2026) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में।
- सरिस्का में बाघों की संख्या 56 तक पहुँच गई है।
- विमोचित प्रकाशन : तीन महत्वपूर्ण दस्तावेज
- भारत में बाघों के सक्रिय प्रबंधन हेतु रोडमैप।
- भारत में बाघ पुनर्स्थापना एवं पुर्नबहाली पर पुस्तिका।
- प्रोजेक्ट चीता वार्षिक प्रतिवेदन।
- भारत विश्व के लगभग 70% बाघों का संरक्षण कर रहा है।
- देश में वर्तमान में 58 टाइगर रिजर्व जिनमें अनुमानित 3,682 बाघ पाए जाते है।
- अलवर के मंगलासर एवं मानसरोवर बांध को रामसर साइट का दर्जा दिलाने का प्रयास।
- विषय-वस्तु : बाघ-विहीन या कम बाघ घनत्व वाले क्षेत्रों में 'बाघ पुनर्स्थापन' और 'सक्रिय प्रबंधन'।
- सहभागी राज्य : राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, मिजोरम, कर्नाटक एवं तेलंगाना।
- भारतीय वन्यजीव संस्थान : 'गौर' और 'बारहसिंगा' के पुनर्स्थापन पर बल दिया गया, ताकि बाघों के लिए 'शिकार आधार' को मजबूत किया जा सके।
- प्रसिद्ध फोटोग्राफर नल्लामुत्थु द्वारा विश्व पटल पर सरिस्का की पहचान को उजागर करने के लिए बनाई जा रही डॉक्यूमेंट्री की परिचयात्मक झलक दिखाई गई।

