Menu

प्रश्न: आर्द्रभूमि (Wetland) क्या है? आर्द्रभूमि संरक्षण के संदर्भ में रामसर की 'बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग' (Wise Use) की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए 'राष्ट्रीय आर्द्रभूमि संरक्षण कार्यक्रम' (NWCP) पर टिप्पणी कीजिए। भारत के दो प्

Read in:

​उत्तर:

  • आर्द्रभूमि में दलदल, पंकभूमि (फैन), पीटभूमि या जल के ऐसे क्षेत्र शामिल हैं जो प्राकृतिक या कृत्रिम, स्थायी या अस्थायी हो सकते हैं। 
  • ​जल की प्रकृति: इसमें स्थिर या बहता हुआ ताजा (मीठा), खारा या लवणीय जल हो सकता है। 
  • ​समुद्री सीमा: इसमें ऐसे समुद्री क्षेत्र भी आते हैं जिनकी गहराई निम्न ज्वार के समय 6 मीटर से अधिक न हो। 

​आर्द्रभूमि संरक्षण में रामसर की भूमिका और 'बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग':

  • 2 फरवरी 1971 को ईरान के रामसर शहर में आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए एक अंतर-सरकारी संधि पर हस्ताक्षर किए गए, जो 1975 में लागू हुई तथा भारत 1982 में इसका सदस्य बना।
  • ​रामसर अभिसमय के तीन स्तंभ: (1) सभी आर्द्रभूमियों के बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग की दिशा में कार्य करना, (2) अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों को नामित करना और उनका प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना, (3) सीमापार आर्द्रभूमियों के प्रबंधन में अंतरराष्ट्रीय सहयोग करना। 

​बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग (Wise Use):

  •  सतत विकास के संदर्भ में मानव जाति के लाभ के लिए आर्द्रभूमियों के पारिस्थितिक चरित्र को बनाए रखते हुए इनका संधारणीय उपयोग करना है। 
  • ​संतुलन व लक्ष्य: यह अवधारणा पारिस्थितिक संरक्षण और मानवीय आवश्यकताओं के बीच संतुलन स्थापित करती है।
  • इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाता है कि वर्तमान पीढ़ी अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति इस प्रकार करे जिससे भविष्य की पीढ़ियों के लिए इन संसाधनों की उपलब्धता और जैव-विविधता को कोई नुकसान न पहुँचे। 

​राष्ट्रीय आर्द्रभूमि संरक्षण कार्यक्रम (NWCP):

  • भारत सरकार ने आर्द्रभूमियों के संरक्षण के लिए वर्ष 1985-86 में NWCP की शुरुआत की। 
  • ​उद्देश्य: देश की पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण आर्द्रभूमियों की पहचान करना, उनके संरक्षण के लिए नीतिगत दिशा-निर्देश तैयार करना और उनके क्षरण को रोकना। 
  • ​वर्तमान स्थिति: बेहतर समन्वय और एकीकृत प्रबंधन के उद्देश्य से फरवरी 2013 में भारत सरकार ने NWCP और 'राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना' (NLCP) का विलय करके एक नई एकीकृत योजना 'राष्ट्रीय जलीय पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण योजना' (NPCA) शुरू की। इसके साथ ही आर्द्रभूमि (संरक्षण और प्रबंधन) नियम, 2017 लागू किए गए हैं। 

​भारत के दो प्रमुख रामसर स्थल:

  • ​चिल्का झील (ओडिशा): यह भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून झील है, जिसे 1981 में रामसर स्थल के रूप में नामित किया गया (यह भारत की पहली रामसर साइट है)। 
  • ​केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (राजस्थान): भरतपुर में स्थित यह मानव निर्मित और प्रबंधित आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र है, जिसे 1981 में रामसर स्थल और 1985 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया। 

⇒ ​जैव-विविधता व जलवायु संतुलन के लिए सरकारी कार्यक्रमों के साथ-साथ व्यक्तिगत प्रयास भी आवश्यक हैं, ताकि जीवन के स्थायित्व व संतुलन को बनाए रखा जा सके।