Menu

प्रश्न: भोजन के पाचन में यकृत और अग्नाशय की क्या भूमिका है? (50 शब्द) (RAS)

Read in:

उत्तर:

1. यकृत की भूमिका:

(i) यकृत पित्त रस का निर्माण करता है।
(ii) पित्त रस वसा का इमल्सीकरण करके उसे छोटी-छोटी बूंदों में तोड़ता है।
(iii) यह वसा के पाचन एवं अवशोषण में सहायता करता है।
(iv) पित्त रस अम्लीय भोजन को क्षारीय बनाने में मदद करता है।

2. अग्नाशय की भूमिका:

(i) अग्नाशय अग्नाशयी रस स्रावित करता है।
(ii) इसमें एमाइलेज, लाइपेज एवं ट्रिप्सिन जैसे पाचक एंजाइम होते हैं।
(iii) एमाइलेज कार्बोहाइड्रेट, लाइपेज वसा तथा ट्रिप्सिन प्रोटीन का पाचन करता है।
(iv) इसमें उपस्थित बाइकार्बोनेट अम्लीय भोजन को उदासीन करता है।