- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12 दिसम्बर, 2025 को भारत की जनगणना 2027 कराने की मंजूरी दी।
- जनगणना 2027 देश में 16वीं जनगणना और स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी।
- कुल लागत: रु. 11,718.24 करोड़।
- आयोजकः महारजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त का कार्यालय, गृह मंत्रालय।
- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 5 मार्च 2027 को जनगणना-2027 के लिए चार डिजिटल प्लेटफॉर्म को लॉन्च और शुभंकर- 'प्रगति' (महिला प्रगणक) और 'विकास' (पुरुष प्रगणक) का औपचारिक अनावरण किया।
- चार डिजिटल टूल्सः भारत की पहली तकनीकी (डिजिटल) उपकरणों द्वारा संचालित जनगणना होगी।
-
- विकासः सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC)
-
- हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्रिएटर (HLBC) वेब एप्लिकेशनः यह वेब-मैप एप्लिकेशन चार्ज अधिकारियों को उपग्रह चित्रों की सहायता से तकनीकी रूप से मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाने में सक्षम बनाता है।
- HLO मोबाइल एप्लिकेशनः यह एक सुरक्षित ऑफलाइन मोबाइल एप्लिकेशन है।
♦ इसके माध्यम से प्रगणक मकान सूचीकरण डेटा एकत्रित एवं अपलोड कर सकते हैं।
♦ केवल CMMS पोर्टल पर पंजीकृत प्रगणक ही इसका उपयोग कर सकते हैं। - स्व-गणना (SE) पोर्टल:
♦ स्व-गणना (Self-Enumeration): प्रथम बार नागरिक se-census.gov.in पोर्टल पर स्वयं अपने परिवार की जानकारी भर सकते हैं।
♦ घर-घर गणना से ठीक पहले 15 दिन के लिए और 16 भाषाओं में है, और जमा करने पर मिलने वाला SE ID गणनाकर्ता को देना होता है। - जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (CMMS) पोर्टल: यह एक केंद्रीकृत वेब आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
- अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक: गृह मंत्रालय ने जनगणना 2027 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
- प्रथम चरण - गृह-सूचीकरण एवं आवास जनगणना (HLO): 1 अप्रैल 30 सितंबर 2026; हर राज्य/UT में 30 दिन तक संचालित। उससे पहले 15 दिन स्व-गणना का विकल्प दिया गया।
♦ RG-CCI ने 22 जनवरी 2026 को गृह-सूचीकरण चरण के 33 प्रश्न अधिसूचित किए; 2011 में इस चरण में 35 प्रश्न थे, और 2021 के लिए अधिसूचित प्रश्नों से ये दो अधिक हैं। - द्वितीय चरण-जनसंख्या गणना (PE):
♦ अधिसूचनाः गृह मंत्रालय (भारत के महारजिस्ट्रार का कार्यालय) ने 30 अक्टूबर 2026 को जारी
♦ जनसंख्या की जनगणनाः 25 जनवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक की जाएगी, और इसका पुनरीक्षण दौर 1 मार्च 2027 से 5 मार्च 2027 तक चलेगा।
♦ RG-CCI ने 14 अगस्त 2026 को जनगणना अधिनियम की धारा 8(1) के अंतर्गत परिवार-अनुसूची के 40 प्रश्न अधिसूचित किए; 2011 में इस चरण में 29 प्रश्न थे, और इनमें 13 प्रश्न नए हैं।
♦ जनसंख्या-गणना अनुसूची में प्रश्न 10 अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/ जाति के लिए। - संदर्भ-तिथि (Census Moment) वह क्षण है जिसकी स्थिति के अनुसार गणना होती है; इससे तय होता है कि किस व्यक्ति को गिना जाए (जैसे संदर्भ तिथि से पहले जन्मा या उसके बाद तक जीवित)।
|
क्षेत्र |
स्व-गणना |
घर-घर जनसंख्या गणना |
संदर्भ-तिथि |
|
लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के हिमाच्छादित असमकालिक क्षेत्र |
17-31 अगस्त 2026 |
1-30 सितंबर 2026 (पुनरीक्षण 1-5 अक्टूबर) |
1 अक्टूबर 2026 |
|
गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के गैर-हिमाच्छादित क्षेत्र |
16-30 नवंबर 2026 |
1 दिसंबर 2026-4 जनवरी 2027 (पुनरीक्षण 5-9 जनवरी) |
5 जनवरी 2027 |
|
शेष भारत (मणिपुर को छोड़कर) |
10-24 जनवरी 2027 |
25 जनवरी-28 फरवरी 2027 (पुनरीक्षण 1-5) |
1 मार्च 2027 |
- लद्दाख जनसंख्या-गणना पूरी करने वाला देश का प्रथम केंद्र शासित प्रदेश बना, और पूरी तरह हिमाच्छादित घोषित किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) यह कार्य पूरा करने वाला प्रथम जिला बना।
|