Menu

प्रश्न: उत्तरी अमेरिका के प्रमुख मरुस्थलों का उल्लेख करते हुए उनके निर्माण के मुख्य भौगोलिक कारणों को स्पष्ट कीजिए। (अंक: 5/शब्द सीमा: 50 शब्द) (RAS)

Read in:

उत्तर:

​प्रमुख मरुस्थल

  • ​ग्रेट बेसिन: उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा, शीत अंतःपर्वतीय मरुस्थल।
  • ​मोजावे: ग्रीष्मकालीन शुष्क मरुस्थल; यहीं निम्नतम बिंदु डेथ वैली स्थित है।
  • ​सोनोरन: यूएसए-मैक्सिको सीमा पर विस्तृत कैक्टस बहुल उपोष्ण मरुस्थल।
  • ​चिहुआहुआ: उच्च पठारी मरुस्थल; यह सबसे बड़ा गर्म मरुस्थल है।

 ​निर्माण के मुख्य भौगोलिक कारण:

  • ​वृष्टि-छाया प्रभाव: सिएरा नेवादा व तटीय श्रेणियों द्वारा पछुआ पवनों की आर्द्रता का अवरोध।
  • ​उपोष्ण उच्च वायुदाब पेटी : उपोष्ण वायु के नीचे उतरने (Subsidence) से प्रति-चक्रवाती शुष्कता।
  • ​कैलिफ़ोर्निया ठंडी जलधारा: तटवर्ती पवनों में शीतलन एवं वाष्पीकरण में कमी।