-
जारी: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा
-
यह रूपरेखा बैंक की रणनीतिक प्राथमिकताओं को व्यक्त करता है।
-
यह कार्ययोजना अप्रैल 2026 से मार्च 2029 तक के तीन वर्षों के लिए प्रभावी होगी।
-
त्रि-स्तरीय संरचना:

-
दृष्टिकोण: ‘एक स्थिर, समावेशी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ वित्तीय प्रणाली को सक्षम बनाते हुए उत्कृष्टता को निरंतर जारी रखना।’
-
रणनीति स्तंभ : छह रणनीति स्तंभों के तहत 49 डिलिवरेबल्स को समाहित करते हैं
-
छह स्तंभ: सुदृढ़ विनियमन, ग्राहक-केंद्रितता और समावेशी वित्त, प्रतिस्पर्धी बाजार, प्रभावी प्रौद्योगिकी, भविष्य के लिए तैयार संगठन, वैश्विक भारत
-
मूल्य - लोक हित , सत्यनिष्ठा और स्वतंत्रता , सजगता और नवाचार, विविधता और समावेशिता, आत्मनिरीक्षण और उत्कृष्टता की खोज
- उत्कर्ष 2029 आरबीआई के कार्यों का मार्गदर्शन करने के लिए उत्कर्ष 2022 और उत्कर्ष 2.0 के मूल्यों का अनुसरण करता है