-
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने राज्य में AB PM-JAY को लागू करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
-
पश्चिम बंगाल AB PM-JAY को लागू करने वाला 36वां राज्य बन गया है।
-
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
-
शुरू:23 सितंबर, 2018।
-
केंद्र प्रायोजित योजना
-
यह विश्व की सबसे बड़ी सार्वजनिक वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है।
-
आयुष्मान भारत योजना का एक स्तंभ है।
-
उद्देश्य: गरीब और कमजोर परिवारों पर स्वास्थ्य व्यय का वित्तीय बोझ कम करते हुए सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना।
-
पात्र परिवारों को द्वितीयक और तृतीयक स्तर की चिकित्सा सेवाओं के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करती है।
-
योजना के तहत सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलती है।
-
अप्रैल 2020 से कोविड-19 से ग्रस्त रोगियों के उपचार को भी इसमें शामिल कर दिया गया है।
- इसमें अस्पताल में भर्ती होने के 3 दिन पहले और अस्पताल में भर्ती होने के 15 दिन बाद के खर्चों का कवरेज भी शामिल किया गया है। इसमें दवाएं, परामर्श और नैदानिकीय जांचें भी शामिल हैं।
- तकनीकी रूप से संचालित, कैशलेस और पेपरलेस लेन-देन को सक्षम बनाता है।
- योजना के लाभ पूरे देश में पोर्टेबल होंगे।
- यह सेवा सभी सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रकों में शामिल स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं (EHCPS) के स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध हैं।
- परिवार के आकार या आयु पर कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
- सभी पूर्व-मौजूदा स्थितियों को पहले दिन से ही कवर किया गया है
-