- 555 दिनों की अवधि के लिए 7.40% प्रति वर्ष तक की आकर्षक ब्याज दर की पेशकश
- यह 555 दिनों की विशेष अवधि वाली सावधि जमा योजना है, जिसके अंतर्गत सामान्य नागरिकों के लिए 6.75% प्रति वर्ष, निवासी वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.25% प्रति वर्ष, निवासी अति वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु) के लिए 7.35% प्रति वर्ष तथा गैर-प्रतिदेय जमा पर 7.40% प्रति वर्ष तक की आकर्षक ब्याज दर प्रदान की जा रही है। यह योजना ₹3 करोड़ से कम राशि वाली रिटेल सावधि जमाओं पर लागू होगी।
- योजना के शुभारंभ के अवसर पर सुश्री बीना वाहिद, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, "आज के तेज़ी से बदलते हुए ब्याज दर परिदृश्य में, ‘बॉब गोल्डन गोल डिपॉज़िट योजना’ जमाकर्ताओं को उच्च ब्याज दरों का लाभ उठाने का एक आकर्षक अवसर प्रदान करती है। यह योजना ग्राहकों को उनके वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति में सहयोग करने वाले नवोन्मेषी एवं मूल्यवर्धित उत्पाद उपलब्ध कराने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।"
- ग्राहक बैंक के मोबाइल बैंकिंग ऐप (बॉब वर्ल्ड), इंटरनेट बैंकिंग (बॉब वर्ल्ड इंटरनेट) के माध्यम से अथवा भारत में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की किसी भी शाखा में जाकर नया सावधि जमा खाता खोल सकते हैं। इसके अतिरिक्त, बैंक के नए ग्राहक बैंक ऑफ़ बड़ौदा की वेबसाइट के माध्यम से बिना बचत खाता खोले ऑनलाइन सावधि जमा खाता खोलने की सुविधा का लाभ उठा सकते है।
- यह नवीन योजना जमाकर्ताओं को सुनिश्चित प्रतिफल के साथ एक आकर्षक निवेश विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
Source : PIB

