-
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने अपने प्रमुख निर्यात सक्षमता एवं त्वरक कार्यक्रम 'BHARATI' के पहले समूह (Cohort) का सफलतापूर्वक समापन किया है।
-
पूरा नाम: BHARATI (भारत हब फॉर एग्रीटेक, रेजिलियन्स, अडवांसमेंट एंड इनक्यूबेशन फ़ॉर एक्सपोर्ट इनोवेशन)।
-
लक्ष्य: भारत के APEDA-निर्धारित उत्पादों के निर्यात को वर्ष 2030 तक 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर (USD) तक बढ़ाना।
-
उद्देश्य: ऐसे उच्च-क्षमता वाले स्टार्टअप्स की पहचान करना और उन्हें पोषित करना जो कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के निर्यात को सशक्त बनाने के लिए नवाचार, उत्पाद और तकनीक विकसित कर रहे हैं।
-
चयन प्रक्रिया: देशभर से प्राप्त 700 से अधिक आवेदनों में से 22 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के 100 स्टार्टअप्स का चयन किया गया।
-
विविधता: इस समूह में 17 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक की आयु के उद्यमी शामिल थे।