Menu

कैंसर उपचार-IIT जोधपुर : 'बायोमार्कर्स' का विकास (RAS/PSI)

Read in:
  • संस्थान : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जोधपुर
  • प्रमुख शोध : कैंसर रोगियों में कीमोथेरेपी के प्रति प्रतिरोधक क्षमता का पूर्वानुमान लगाने हेतु नए 'बायोमार्कर्स' का विकास।
  • उद्देश्य : व्यक्तिगत कैंसर उपचार को बढ़ावा देना और सही मरीज के लिए सही दवा का चयन सुनिश्चित करना।
  • शोध नेतृत्व : बायोसाइंस एवं बायोइंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. दिनेश कुमार अहिरवार
  • उन्नत तकनीकी आधार
  • Single-Cell Sequencing & Analysis : ट्यूमर के भीतर मौजूद प्रत्येक कोशिका का पृथक अध्ययन, जिससे उन विशिष्ट कैंसर कोशिकाओं की पहचान की जा सके जो कीमोथेरेपी के बाद भी जीवित रहती है।
  • Drug Repurposing : उपचार-प्रतिरोधी ट्यूमर के लिए पहले से स्वीकृत दवाओं का 'कॉम्बिनेशन थेरेपी' के रूप में उपयोग करना, जिससे नई दवाओं के विकास की लागत और समय कम हो सके।
  • Precision Medicine हेतु मॉडल (Preclinical Models)
  • Humanized Mouse Models : ये मॉडल मानव प्रतिरक्षा प्रणाली की वास्तविक परिस्थितियों की सटीक नकल करते हैं, जिससे दवाओं के प्रभाव का बेहतर परीक्षण संभव है।
  • Patient-Specific Lung-on-Chip Systems : यह एक अभिनव सूक्ष्म प्रयोगशाला मॉडल है जो मानव फेफड़ों के ऊतकों की कार्यप्रणाली का अनुकरण करता है। उपयोग : सिलिकोसिस जैसी गंभीर व्यावसायिक बीमारी के अध्ययन में किया जा सकता है।