Menu

Q.) आयाम तथा तरंगदैर्घ्य की परिभाषा दीजिए एवं दोनों के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए। (50 शब्द/5 अंक)

Read in:
  • आयाम : किसी माध्यम के कणों का उनकी माध्य (मूल) स्थिति से अधिकतम विस्थापन 'आयाम' कहलाता है।
  • मात्रक (Unit): मीटर (m)
  • विमा (Dimension): [M⁰ L¹ T⁰]
  • तरंगदैर्घ्य : दो क्रमागत शृंगों (Crests) या दो क्रमागत गर्तों (Troughs) के बीच की दूरी 'तरंगदैर्घ्य' कहलाती है।
  • मात्रक (Unit): मीटर (m)
  • विमा (Dimension): [M⁰ L¹ T⁰]

अंतर का आधार

आयाम (Amplitude)

तरंगदैर्घ्य (Wavelength)

परिभाषा

माध्य स्थिति से अधिकतम विस्थापन।

दो क्रमागत शृंगों या गर्तों के बीच की दूरी।

निर्भरता / प्रभाव

यह तरंग की ऊर्जा और ध्वनि की प्रबलता (Loudness) को निर्धारित करता है।

यह तरंग की आवृत्ति और ध्वनि के तारत्व (Pitch) को निर्धारित करता है।

प्रतीक

इसे प्रायः A या a से दर्शाया जाता है।

इसे ग्रीक अक्षर लैम्ब्डा (λ) से दर्शाया जाता है।