Menu

Q.) आवृत्ति तथा आवर्तकाल की परिभाषा दीजिए एवं दोनों के मध्य संबंध स्पष्ट कीजिए। (50 शब्द/5 अंक)

Read in:
  • आवृत्ति : किसी माध्यम में एक सेकंड में उत्पन्न होने वाले पूर्ण दोलनों (या तरंगों) की कुल संख्या 'आवृत्ति' कहलाती है।
  • मात्रक (Unit) : हर्ट्ज़ (Hz) या प्रति सेकंड (s⁻¹)
  • विमा (Dimension) : [M⁰ L⁰ T⁻¹]
  • आवर्तकाल : एक पूर्ण दोलन (या एक पूरी तरंग) को पूरा करने में लगने वाले समय को 'आवर्तकाल' कहते हैं।
  • मात्रक (Unit) : सेकंड (s)
  • विमा (Dimension) : [M⁰ L⁰ T¹]
  • संबंध : आवृत्ति (ν) और आवर्तकाल (T) एक-दूसरे के व्युत्क्रमानुपाती होते हैं।
  • सूत्र : ν = 1/T