तिथि: 23 जुलाई 2026
चर्चा में क्यों?
- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 23 जुलाई 2026 को ओडिशा तट के निकट एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल 'कुशा' (Kusha) का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने उच्च गति एवं उच्च ऊँचाई वाले हवाई खतरे का सफलतापूर्वक अवरोधन (Intercept) किया।

प्रमुख बिंदु
- DRDO ने स्वदेशी लंबी दूरी की Surface-to-Air Missile (SAM) 'कुशा' का पहला सफल परीक्षण किया।
- परीक्षण एक इलेक्ट्रॉनिक लक्ष्य के विरुद्ध किया गया, जिसने उच्च गति एवं उच्च ऊँचाई वाले हवाई खतरे का अनुकरण किया।
- मिसाइल ने लक्ष्य को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर अपनी क्षमता सिद्ध की।
- 'कुशा' लड़ाकू विमान, क्रूज़ मिसाइल, UAV (ड्रोन) तथा बड़े हवाई प्लेटफॉर्म जैसे AWACS विमानों को निशाना बनाने में सक्षम है।
- इस प्रणाली के प्रमुख घटक— मिसाइल, रडार तथा कमांड एवं कंट्रोल सेंटर—पूरी तरह स्वदेशी रूप से विकसित किए गए हैं।
- इस परियोजना में DRDO की विभिन्न प्रयोगशालाओं एवं भारतीय उद्योग साझेदारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
'कुशा' मिसाइल प्रणाली क्या है?
- 'कुशा' भारत की स्वदेशी लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली (Long Range Surface-to-Air Missile System) है। इसका उद्देश्य दुश्मन के विभिन्न हवाई खतरों को लंबी दूरी एवं विभिन्न ऊँचाइयों पर नष्ट करना तथा भारत की बहु-स्तरीय वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाना है।
महत्व
- भारत की स्वदेशी वायु रक्षा क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि।
- आयातित लंबी दूरी की एयर डिफेंस प्रणालियों पर निर्भरता कम होगी।
- आत्मनिर्भर भारत एवं रक्षा उत्पादन में स्वदेशीकरण को बढ़ावा।
- आधुनिक हवाई खतरों जैसे UAV, क्रूज़ मिसाइल एवं लड़ाकू विमानों से सुरक्षा मजबूत होगी।
- भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हुआ जिनके पास ऐसी स्वदेशी तकनीक विकसित करने की क्षमता है।
परीक्षा की दृष्टि से तथ्य (Prelims Facts)
- परीक्षण एजेंसी – DRDO
- मिसाइल प्रणाली – कुशा (Kusha)
- प्रकार – Long Range Surface-to-Air Missile (LR-SAM)
- परीक्षण स्थल – एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा
- लक्ष्य – उच्च गति एवं उच्च ऊँचाई वाला इलेक्ट्रॉनिक हवाई लक्ष्य
- प्रमुख घटक – मिसाइल, रडार, कमांड एवं कंट्रोल सेंटर (सभी स्वदेशी)
संभावित प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) प्रश्न
प्रश्न 1. 'कुशा' मिसाइल प्रणाली का संबंध किस प्रकार की रक्षा प्रणाली से है?
(A) बैलिस्टिक मिसाइल
(B) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल
(C) लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली
(D) एंटी-टैंक मिसाइल
उत्तर: (D)
प्रश्न 2. 'कुशा' मिसाइल प्रणाली के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- इसका विकास DRDO द्वारा किया गया है।
- यह लड़ाकू विमान, UAV तथा मिसाइल जैसे हवाई लक्ष्यों को नष्ट करने में सक्षम है।
- इसका पहला सफल परीक्षण एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया।
नीचे दिए गए कूट का सही उत्तर चुनिए—
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर: (D)
मुख्य परीक्षा (Mains) प्रश्न
Q.) "स्वदेशी वायु रक्षा प्रणालियों का विकास भारत की सामरिक स्वायत्तता, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को किस प्रकार सुदृढ़ करता है? 'कुशा' मिसाइल प्रणाली के संदर्भ में चर्चा कीजिए।" (150 शब्द)
स्रोत: PIB