Menu

पहला स्वदेशी एक्सपेंडेबल टर्बो जेट इंजन (UPSC/RAS/PSI)

Read in:

तिथि: 23 जुलाई 2026

चर्चा में क्यों?

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (GTRE) ने 350 किलोग्राम थ्रस्ट क्लास का पहला स्वदेशी Expendable Turbojet Engine सफलतापूर्वक विकसित किया है। इस इंजन का निर्माण एवं असेंबली हैदराबाद स्थित आजाद इंजीनियरिंग द्वारा की गई, जिसे 22 जुलाई 2026 को GTRE को सौंप दिया गया।

प्रमुख बिंदु

  • DRDO की GTRE ने पहला स्वदेशी 350 किलोग्राम थ्रस्ट क्लास Expendable Turbojet Engine विकसित किया।
  • इंजन का निर्माण एवं असेंबली आजाद इंजीनियरिंग, हैदराबाद ने उद्योग भागीदार के रूप में किया।
  • यह इंजन 22 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक GTRE को सौंपा गया।
  • यह उपलब्धि भारत के एयरोस्पेस एवं रक्षा विनिर्माण क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
  • जेट इंजन तकनीक विश्व की सबसे जटिल एवं उच्च-प्रौद्योगिकी वाली इंजीनियरिंग तकनीकों में से एक मानी जाती है।
  • इस उपलब्धि से भारत की स्वदेशी रक्षा निर्माण क्षमता एवं उद्योग–अनुसंधान सहयोग को नई मजबूती मिलेगी।

एक्सपेंडेबल टर्बो जेट इंजन क्या है?

  • Expendable Turbojet Engine ऐसा जेट इंजन होता है जिसे मुख्यतः क्रूज़ मिसाइल, लॉयटरिंग म्यूनिशन (Kamikaze Drone) तथा अन्य एकबार उपयोग (Single-use) वाले हवाई प्लेटफॉर्म में लगाया जाता है। मिशन पूरा होने के बाद इसे पुनः प्राप्त नहीं किया जाता, इसलिए इसे Expendable कहा जाता है।

महत्व

  • भारत की स्वदेशी जेट इंजन तकनीक में बड़ी उपलब्धि।
  • रक्षा क्षेत्र में आयात पर निर्भरता कम होगी।
  • आत्मनिर्भर भारत एवं मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा।
  • निजी उद्योग एवं DRDO के सहयोग का सफल उदाहरण।
  • भविष्य की स्वदेशी क्रूज़ मिसाइल एवं मानवरहित प्रणालियों के विकास को गति मिलेगी।

परीक्षा की दृष्टि से तथ्य (Prelims Facts)

  • विकसित संस्था – GTRE (Gas Turbine Research Establishment), DRDO
  • इंजन – 350 किलोग्राम थ्रस्ट क्लास Expendable Turbojet Engine
  • उद्योग भागीदार – आजाद इंजीनियरिंग, हैदराबाद
  • उपयोग – क्रूज़ मिसाइल एवं अन्य एकबार उपयोग वाले हवाई प्लेटफॉर्म
  • प्रमुख विशेषता – पूर्णतः स्वदेशी डिजाइन एवं विकास

संभावित प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) प्रश्न

प्रश्न 1. 350 किलोग्राम थ्रस्ट क्लास का पहला स्वदेशी Expendable Turbojet Engine किस संस्था द्वारा विकसित किया गया है?

(A) HAL
(B) ISRO
(C) GTRE (DRDO)
(D) BEL

उत्तर: (C)

प्रश्न 2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. GTRE, DRDO की एक प्रयोगशाला है।
  2. Expendable Turbojet Engine का उपयोग क्रूज़ मिसाइल जैसे एकबार उपयोग वाले प्लेटफॉर्म में किया जा सकता है।
  3. इस इंजन का निर्माण उद्योग भागीदार आजाद इंजीनियरिंग द्वारा किया गया।

नीचे दिए गए कूट का सही उत्तर चुनिए—

(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) 1, 2 और 3

उत्तर: (D)

मुख्य परीक्षा (Mains) प्रश्न

Q.) स्वदेशी जेट इंजन प्रौद्योगिकी का विकास भारत की सामरिक स्वायत्तता, रक्षा आत्मनिर्भरता तथा एयरोस्पेस उद्योग के विकास में किस प्रकार सहायक है? विवेचना कीजिए।" (150 शब्द)

स्रोत: PIB