- शुभारंभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- स्थल : विश्व वानिकी वृक्ष उद्यान, झालाना (जयपुर)
- तिथि : 5 जून, 2026 (विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर)
- मुख्यमंत्री ने बरगद का पौधा रोपकर अभियान शुरु किया।
- ‘हरियालो राजस्थान’ : राज्य को हरा-भरा बनाने का मिशन।
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ : सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना।
- ‘हरित प्रदेश’ : वर्ष 2026-27 के राज्य बजट में राजस्थान को हरित प्रदेश के रूप में विकसित करने के लिए 10 करोड़ पौधे लगाने महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया।
- विश्व पर्यावरण दिवस : राज्य स्तरीय समारोह - कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान, जयपुर
- ‘एक पेड़ मां के नाम’ : राजस्थान ने अभियान में आवंटित लक्ष्य में प्रथम स्थान हासिल।
- वृक्षारोपण लक्ष्य : राज्य सरकार ने 5 वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का मिशन रखा है, जिसमें से अब तक 19 करोड़ पौधे लग चुके है।
- अर्ली वार्निंग सिस्टम : अलवर एवं भिवाड़ी में वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान हेतु शुरुआत।
- राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के 4 क्षेत्रीय कार्यालयों का शिलान्यास।
- 7 नवीन पौधशालाओं और 8 प्रे-बेस ऑग्मेंटेशन एनक्लोजर्स का लोकार्पण।
- कैम्पा योजना के तहत 5 फॉरेस्ट गार्ड चौकियों और आवासीय भवनों का लोकार्पण।
- एमओयू (MoU) : प्रौद्योगिकी हस्तांतरण हेतु RSPCB और CSIR के बीच समझौता
- ऑक्सीजोन एवं बायो-गैस : 16 जिलों में मॉडल उद्यान 'ऑक्सीजोन' और 21 जिलों में 'गोबरधन-परियोजना' के तहत बायो-गैस संयंत्र स्थापित किए जा रहे।
Source : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
