- भारत की वैश्विक विज्ञान और अनुसंधान क्षमता को प्रदर्शित करते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जोधपुर को स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित CERN (यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन) के प्रतिष्ठित CMS (Compact Muon Solenoid) Collaboration की पूर्ण सदस्यता प्राप्त हुई है।
- CMS प्रयोग और गॉड पार्टिकल: CMS (कॉम्पैक्ट म्यून सोलनॉइड), लॉर्ड हाड्रॉन कोलाइडर (LHC) का एक प्रमुख प्रयोग है। इसी प्रयोग के द्वारा वर्ष 2012 में 'हिग्स बोसॉन' (Higgs Boson) की ऐतिहासिक खोज की गई थी, जिसे लोकप्रिय रूप से "गॉड पार्टिकल" भी कहा जाता है।
- IIT जोधपुर की भूमिका: अब संस्थान के शोधकर्ता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) तकनीकों का उपयोग करके पार्टिकल कोलिजन (कणों के टकराव) से प्राप्त विशाल डेटा का विश्लेषण करेंगे तथा नई पीढ़ी की डिटेक्टर तकनीकों का विकास करेंगे।
|
संस्थान का नाम |
IIT जोधपुर (राजस्थान) |
|
वैश्विक सदस्यता |
CERN के CMS Collaboration का Full Member |
|
CERN अवस्थिति |
जिनेवा, स्विट्जरलैंड (दुनिया की सबसे बड़ी पार्टिकल फिजिक्स लैब) |
|
परियोजना का नाम |
Large Hadron Collider (LHC) – दुनिया का सबसे बड़ा पार्टिकल एक्सीलेटर |
|
टीम का नेतृत्व |
डॉ. लता पंवार एवं डॉ. जितेन्द्र कुमार (IIT जोधपुर) |
|
संस्थान के निदेशक |
प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल |
- चर्चित व्यक्तित्व : डॉ. लता पंवार एवं डॉ. जितेन्द्र कुमार
- ब्रेकथ्रू प्राइज (Breakthrough Prize) : इन दोनों वैज्ञानिकों को वर्ष 2025 में 'फंडामेंटल फिजिक्स में ब्रेकथ्रू प्राइज' (जिसे विज्ञान का ऑस्कर भी कहा जाता है) से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उन्हें CERN के LHC कोलाबोरेशन से जुड़े होने के कारण मिला था।
- CERN का इतिहास: यह परमाणु और कण भौतिकी अनुसंधान का वैश्विक केंद्र है। दुनिया को बदलने वाली तकनीक World Wide Web (WWW) का विकास भी CERN के वैज्ञानिकों द्वारा ही किया गया था।
- लार्ज हाड्रॉन कोलाइडर (LHC): यह जमीन के नीचे बनी एक विशाल 27 किलोमीटर लंबी गोलाकार सुरंग है, जिसमें उप-परमाणु कणों (Sub-atomic particles) को प्रकाश की गति के करीब टकराकर ब्रह्मांड की उत्पत्ति के रहस्यों को खोजा जाता है।
- अभ्यास प्रश्न : हाल ही में जुलाई 2026 में, राजस्थान का कौन सा प्रतिष्ठित संस्थान CERN (जिनेवा) के 'CMS Collaboration' (पार्टिकल फिजिक्स प्रयोग) का पूर्ण सदस्य बना है?
- मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT), जयपुर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), जोधपुर
- केंद्रीय विश्वविद्यालय, किशनगढ़ (अजमेर)
- बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (BITS), पिलानी
- Source : PIB


