Menu

मरुस्थलीय नदियों में औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण: जोजरी-बांडी नदी संरक्षण (RAS/PSI)

Read in:
  • आयोजन स्थान: 27 जुलाई 2026 को शासन सचिवालय (जयपुर) में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में जोजरी पश्चिमी राजस्थान की नदियों में औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण हेतु उच्च स्तरीय बैठक।
  • प्रमुख लक्षित क्षेत्र उद्योग संघ: जोधपुर, पाली, बालोतरा तथा जसोल के औद्योगिक संघ एवं CETP (कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) संचालन समितियाँ।
  • विशेष रूप से प्रभावित मरुस्थलीय नदियाँ: जोजरी (जोधपुर), बांडी (पाली) एवं लूनी नदी तंत्र की सहायक नदियाँ।
  • तकनीकी संस्थागत समाधान: प्रदूषित केमिकल जल के वैज्ञानिक निष्पादन हेतु IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) जैसी शीर्ष वैज्ञानिक संस्थाओं की सहभागिता पर बल।
  • न्यायिक संदर्भ: जोजरी बांडी नदियों के रासायनिक प्रदूषण पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ली जा रही कड़ी गंभीरता।
  • प्रमुख प्रशासनिक पदधारक-
  • अध्यक्ष, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल (RSPCB): अपर्णा अरोरा
  • सदस्य सचिव, RSPCB: कपिल चंद्रावल
  • अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग रीको अध्यक्ष): शिखर अग्रवाल
  • अतिरिक्त मुख्य सचिव (जल संसाधन): अभय कुमार
  • प्रमुख सचिव: रवि जैन | प्रबंध निदेशक (रीको): सुरेश ओला | जोधपुर कलेक्टर: आलोक रंजन।

Source: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार।