-
हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कुरनूल जिले के 'जोन्नागिरि' में व्यावसायिक स्तर पर सोने के खनन और प्रसंस्करण परियोजना का उद्घाटन किया है।
-
यह देश में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा स्वर्ण खनन उद्यम है।
-
इस परियोजना को 'जियो मैसूर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' और 'डेक्कन गोल्ड माइन्स लिमिटेड' द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित किया गया है।
-
शुरुआती उत्पादन क्षमता 400 किलोग्राम प्रतिवर्ष है, जिसे बढ़ाकर 2 टन (2000 किलोग्राम) तक ले जाने का लक्ष्य है।
-
जोन्नागिरि का ऐतिहासिक नाम 'सुवर्णगिरि' (सोने का पहाड़) था। यह मौर्य सम्राट अशोक की चार प्रांतीय राजधानियों में से एक थी।