- नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी की गंभीर चुनौती से निपटने के लिए गृह मंत्रालय के अंतर्गत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन (DIC) के सहयोग से 18 जुलाई, 2024 को राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस’ (मादक पदार्थ निषेध आसूचना केन्द्र) का शुभारंभ किया।
- 'मानस' के मुख्य उद्देश्य और सुविधाएँ: यह एक एकीकृत, गोपनीय और डिजिटल मंच है, जिसे 'डिजिटल इंडिया' की परिकल्पना और 'नशा मुक्त भारत' के मिशन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
-
गोपनीय सूचना तंत्र: नागरिक अपनी पहचान पूरी तरह से गुप्त रखकर मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री या खेती से जुड़ी कोई भी जानकारी इस प्लेटफॉर्म पर दे सकते हैं।
-
पहुँच के माध्यम: इस प्लेटफॉर्म तक राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1933, आधिकारिक वेब पोर्टल, ई-मेल और उमंग (UMANG) ऐप के जरिये 24x7 पहुँचा जा सकता है।
-
परामर्श और पुनर्वास (Counseling & Rehab): नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों को उचित पेशेवर सलाह और मदद देने के लिए उनकी कॉल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की हेल्पलाइन (14446) पर स्थानांतरित कर दी जाती है।
-
तकनीकी उन्नयन: भविष्य में इसे और अधिक समावेशी बनाने के लिए बहुभाषी कॉल सहायता, स्मार्ट IVRS और चैटबॉट जैसी सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं।
-