Menu

संयुक्त राष्ट्र समर्थित एआई फॉर गुड ग्लोबल कमीशन के संस्थापक सदस्य बने मुकेश अंबानी और सुनील भारती मित्तल (UPSC/RAS/PSI)

Read in:

चर्चा में क्यों ?

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को संयुक्त राष्ट्र समर्थित एआई फॉर गुड ग्लोबल कमीशन (AI for Good Global Commission) का संस्थापक सदस्य नामित किया गया है। यह आयोग विश्व स्तर पर जिम्मेदार, भरोसेमंद और समावेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गठित किया गया है।

एआई फॉर गुड ग्लोबल कमीशन :

  • यह संयुक्त राष्ट्र समर्थित एक वैश्विक आयोग है।
  • उद्देश्य: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का सुरक्षित, नैतिक, पारदर्शी और समावेशी उपयोग सुनिश्चित करना है।
  • आयोग सरकारों, उद्योग, शिक्षा जगत और नागरिक समाज के बीच सहयोग को बढ़ावा देगा।
  • इसका विशेष ध्यान विकासशील देशों को AI क्रांति से जोड़ने और डिजिटल असमानता को कम करने पर है।
  • नेतृत्व : अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (International Telecommunication Union – ITU) के नेतृत्व में गठित।
  • सह-अध्यक्ष : रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कगामे और सेल्सफोर्स  के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क बेनियॉफ

उद्देश्य

  1. जिम्मेदार एवं भरोसेमंद AI का विकास।
  2. AI के लाभ सभी देशों और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना।
  3. लगभग 2.2 अरब लोगों को डिजिटल कनेक्टिविटी से जोड़कर डिजिटल डिवाइड को कम करना।
  4. विकासशील देशों को AI आधारित आर्थिक एवं सामाजिक विकास में पीछे न रहने देना।
  5. AI के लिए वैश्विक नीति, मानक और सहयोग को बढ़ावा देना।

आयोग की प्रमुख विशेषताएँ

  1. इसमें 40 से अधिक वैश्विक नेता, तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योगपति और राष्ट्राध्यक्ष शामिल हैं।
  2. यह AI से संबंधित वैश्विक नीतियों और सहयोग के लिए सुझाव देगा।
  3. आयोग की पहली बैठक जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में एआई फॉर गुड ग्लोबल समिट 2026 के दौरान आयोजित होगी।

भारत के लिए महत्व

  1. भारत के दो प्रमुख उद्योगपतियों का इस वैश्विक आयोग में शामिल होना AI क्षेत्र में भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को दर्शाता है।
  2. इससे भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था, नवाचार और AI नीति निर्माण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
  3. भारत की "AI for All" और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों को वैश्विक मंच पर मजबूती मिलेगी।