“औषधीय पौधों में नवीन प्रगतियों” पर राष्ट्रीय सम्मेलन-केशवरायपाटन (बूंदी) (RAS/PSI)
Read in:AI translation — may contain inaccuracies
आयोजन :केशवरायपाटन (बूंदी) में “औषधीय पौधों में नवीन प्रगतियों” और हाइड्रोपोनिक तकनीक के उपयोग को लेकर 25-26 जून,2026 तक।
सम्मेलन में देश के छह राज्यों के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने अपने शोध साझा किए।
आयोजक : आइडियल पब्लिक एजुकेशन सोसायटी।
अध्यक्षता : मेरठ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अविनाश सिंह
हाइड्रोपोनिक तकनीक : “हरित स्वर्ण”
बिना मिट्टी के केवल पानी और पोषक तत्वों में पौधे उगाने की हाइड्रोपोनिक तकनीक पर विशेष चर्चा हुई।
हरित स्वर्ण : मेरठ फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आलोककुमार शर्मा ने हाइड्रोपोनिक औषधीय पौधों को 'हरित स्वर्ण'के रूप में चिन्हित किया, जो किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी विकल्प।