- दिनांक: 3 अगस्त 2026
- स्थान: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर
- मुख्य अतिथि: राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे
- आयोजक/पदाधिकारी-
- प्रो. प्रमोद येवले (कुलगुरु, RUHS)
- डॉ. मोहनीश ग्रोवर (प्राचार्य, राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान महाविद्यालय)

- प्रमुख बिंदु-
- भारत में पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण 1 दिसंबर 1971 को तमिलनाडु में हुआ था।
- भारत में प्रतिवर्ष लगभग 5 लाख लोग अंग प्रत्यारोपण न हो पाने के कारण जान गंवाते हैं। सर्वाधिक मांग किडनी, लिवर, हृदय एवं फेफड़ों की रहती है।राज्यपाल द्वारा अंगदान की शपथ दिलाई गई।
- अंगदान जागरूकता हेतु राजस्थान को राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार-
- उपलब्धि: अंगदान संकल्प अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर रहा
- पुरस्कार नाम: “स्टेट अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस”।
- अवसर: 3 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 16वें इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
- आयोजक: भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के NOTTO (नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन) द्वारा किया गया।
- प्रदाता: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल।
- पुरस्कार प्राप्तकर्ता प्रतिनिधिमंडल: चिकित्सा शिक्षा विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि गुप्ता, सोटो (SOTO) राजस्थान की संयुक्त निदेशक डॉ. चित्रा सिंह, आईईसी कंसल्टेंट डॉ. धर्मेश एवं अतिरिक्त निदेशक डॉ. ममता।
- SOTO: State Organ and Tissue Transplant Organization (राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन) यह राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित NOTTO (National Organ and Tissue Transplant Organization) के तहत राज्य स्तर पर अंगदान एवं प्रत्यारोपण गतिविधियों के समन्वय, नियमन और जन-जागरूकता के लिए नोडल संस्था के रूप में कार्य करता है।
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार।(1)
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार।(2)
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार।(3)
