Menu

पंचायत विकास सूचकांक (PAI) 2.0

पंचायत विकास सूचकांक (PAI) 2.0
  • जारी: पंचायती राज मंत्रालय ने 24 अप्रैल, 2026 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर।

  • मूल्यांकन का दायरा

    • कुल ग्राम पंचायतें: 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 2,59,867 ग्राम पंचायतों का मूल्यांकन किया गया (कुल पंचायतों का 97.30%)।

    • शामिल राज्य: 28 में से 27 राज्य (पश्चिम बंगाल को छोड़कर)।

    • शामिल केंद्र शासित प्रदेश: 8 में से 6 केंद्र शासित प्रदेश (दिल्ली और चंडीगढ़ को छोड़कर)।

  • PAI- 2.0 की गणना:

    • अवधिः वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ।

    • आधार: सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के 9 विषयों क्षेत्रों में 153  विशिष्ट डेटा बिंदुओं से युक्त 112 विशिष्ट स्थानीय संकेतकों के आधार पर संकलित किया गया है। 

    • विषयगत क्षेत्र: यह मूल्यांकन सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण (LSDG) के अंतर्गत नौ विषयगत क्षेत्रों को कवर करता है।

  • ग्राम पंचायतों का वर्गीकरण:  उनके समग्र PAI स्कोर के आधार पर पांच प्रदर्शन श्रेणियों में -

    • अचीवर (A+: 90 और उससे अधिक),

    • फ्रंट रनर (A: 75 से 90 से कम)

    • परफॉर्मर (B: 60 से 75 से कम)

    • एस्पिरेंट (C: 40 से 60 से कम)

    • बिगिनर (D: 40 से कम)

  • ग्राम पंचायतों का प्रदर्शन-

    • प्रदर्शन की श्रेणियाँ: कोई भी पंचायत ‘अचीवर’ श्रेणी में स्थान नहीं बना सकी।

  • फ्रंट रनर (A) श्रेणी: ओवरऑल PAI स्कोर के आधार पर त्रिपुरा की सर्वाधिक ग्राम पंचायतें (943) इस श्रेणी में शामिल हैं।

  • देश की सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत:

    • जुगल किशोरनगर, ब्लॉक: जंपुइजला, जिला: सेपाहीजला, त्रिपुरा

    • स्कोर: 88.44 (ओवरऑल PAI स्कोर)

  • राजस्थान का प्रदर्शन

    • PAI स्कोर के आधार पर राजस्थान की शीर्ष तीन ग्राम पंचायतें-

      • करोला (ब्लॉक-सांचौर, जिला- जालौर) - 77.89

      • कांति (ब्लॉक-कोटड़ी, जिला- भीलवाड़ा) - 76.99

      • तापू (ब्लॉक-ओसियां, जिला- जोधपुर)- 76.56

    • PAI स्कोर के आधार पर राजस्थान की अंतिम तीन ग्राम पंचायतें-

      • नरसिंहपुरा (ब्लॉक-खारची, जिला- पाली) - 14.07

      • हरनावा (ब्लॉक-परबतसर, जिला- डीडवाना-कुचामन)- 28.22

      • गैरई (ब्लॉक-करौली, जिला- करौली) - 29.82

    • ओवरऑल PAI स्कोर के आधार पर राजस्थान की केवल 8 ग्राम पंचायतें फ्रंट रनर (A) श्रेणी में शामिल है।

      • परफॉर्मर (B)- 5437

      • एस्पिरेंट (C)-5389

      • बिगिनर (D)- 203