Menu

'पिंकगार्ड' (PinkGuard) मोबाइल ऐप और एआई-आधारित 'क्राउड गार्ड' (Crowd Guard) सिस्टम

Read in:
  •         जयपुर पुलिस द्वारा 'टूरिस्ट फर्स्ट' कॉन्सेप्ट के तहत पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए 'पिंकगार्ड' मोबाइल ऐप और एआई-आधारित 'क्राउड गार्ड'  सिस्टम 15 मई,2026 को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया है।
  • थीम/कॉन्सेप्ट : 'टूरिस्ट फर्स्ट' (Tourist First)
  • पायलट प्रोजेक्ट : आमेर फोर्ट (Amer Fort) में जयपुर विकास प्राधिकरण के समन्वय के साथ शुरू किया गया। इसके परिणामों के आकलन के बाद इसे शहर के अन्य स्मारकों और बाजारों में लागू किया जाएगा।
  •  सांख्यिकीय आधार : जयपुर में प्रतिवर्ष आने वाले 1.73 करोड़ से अधिक घरेलू और 6.30 लाख से अधिक विदेशी पर्यटकों ( विशेषकर अक्टूबर से मार्च सीजन के दौरान ) की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इसे बनाया गया।

1. 'पिंकगार्ड' ऐप की मुख्य विशेषताएँ

  • बिना लॉगइन : पर्यटक मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर बिना किसी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के इसका तुरंत उपयोग कर सकते हैं।
  • सटीक डिजिटल मैपिंग : जयपुर के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों की सटीक डिजिटल लोकेशन और नेविगेशन मार्ग प्रदान करता है।
  • मल्टीलैंग्वेज सपोर्ट : विदेशी और घरेलू पर्यटकों के लिए कंटेंट कई भाषाओं में उपलब्ध है।
  • ठगी से बचाव (सत्यापित गाइड्स) : ऐप में पुलिस द्वारा प्रमाणित टूरिस्ट गाइड्स के नाम, भाषा दक्षता और रेटिंग की सूची शामिल।
  • सुरक्षा एवं चिकित्सा समन्वय: आपातकालीन स्थिति के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशनों और अस्पतालों के संपर्क सूत्रडिजिटल मैप एकीकृत।
  • त्वरित शिकायत निवारण : गाइडों या सेवाओं के खिलाफ सीधे ऐप पर शिकायत दर्ज करने की सुविधा, जिसकी मॉनिटरिंग खुद पुलिस करेगी।

2. एआई-आधारित 'क्राउड गार्ड' सिस्टम

  • उद्देश्य : जयपुर में प्रतिवर्ष आने वाले लगभग 1.73 करोड़ घरेलू और 6.30 लाख से अधिक विदेशी पर्यटकों की भीड़ को संभालना।
  • ट्रेंड एनालिसिस : यह एआई सिस्टम मौजूदा सीसीटीवी नेटवर्क का उपयोग करके संभावित भीड़भाड़ या भगदड़ जैसी स्थितियों का समय से पहले पूर्वानुमान लगाता है।
  • स्वचालित रीयल-टाइम अलर्ट : आपातकालीन स्थिति भांपते ही यह सिस्टम अभय कमांड सेंटर के माध्यम से ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को ऑटोमेटेड रियल-टाइम अलर्ट भेजता है।