-
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में 'पीएम फैमिली केयर ट्रैकर' के पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया।
-
उद्देश्य: एकीकृत निगरानी प्रणाली के माध्यम से जरूरतमंदों तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पारदर्शी और निर्बाध रूप से पहुँचाना ।
-
पीएम फैमिली केयर ट्रैकर :
-
यूनिक आईडी का आवंटन: इसके तहत जन्म-मृत्यु पंजीकरण के डेटाबेस को एकीकृत करके हर बच्चे को एक 'विशिष्ट पहचान आईडी' प्रदान की जाएगी।
-
डिजिटल हेल्थ और ट्रैकिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर: यह प्लेटफॉर्म बच्चों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं को डिजिटल रूप से ट्रैक करेगा।
-
पारदर्शिता और प्रत्यक्ष लाभ (DBT): यह प्रणाली 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' (DBT) के तंत्र को और मजबूत करेगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि सरकार द्वारा भेजा गया पैसा सीधे लक्षित और ज़रूरतमंदों तक पहुँचे।
-
समग्र निगरानी: देश के स्वास्थ्य ढांचे (आयुष, मुफ्त इलाज, सस्ती दवाएं) और बाल विकास कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग इसी ट्रैकर के माध्यम से की जाएगी।