प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (PM Mega Integrated Textile Region and Apparel) योजना
चर्चा में क्यों? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तेलंगाना के वारंगल में मेगा टेक्सटाइल पार्क (ब्राउनफील्ड पार्क) का उद्घाटन किया गया।
यह देश का पहला कार्यरत पार्क है ।
उद्देश्य: देश में वस्त्र अवसंरचना के लिए एक राष्ट्रीय इकोसिस्टम को बढ़ावा देना
आधुनिक बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के साथ कताई से लेकर परिधानों तक एक पूर्ण कपड़ा मूल्य श्रृंखला विकसित करना
दृष्टिकोण: "5F" दृष्टिकोण (फार्म → फाइबर → फैक्टरी → फैशन → फॉरेन) का लक्ष्य वस्त्र उद्योग पारितंत्र को एकीकृत और विस्तारित करना है।
वित्तीय परिव्यय: कुल ₹4,445 करोड़।
क्रियान्वयन अवधि: 2021-22 से 2027-28 तक (सात वर्षों)।
प्रकार: केंद्र प्रायोजित योजना
पूंजी सहायता
ग्रीनफील्ड पार्क: प्रति पार्क सहयोग की अधिकतम सीमा 500 करोड़ रुपये होगी।
ब्राउनफील्ड पार्क: शेष अवसंरचना विकास के लिए 200 करोड़ रुपये तक का सहयोग प्रदान किया जायेगा
नोडल मंत्रालय: कपड़ा मंत्रालय ।
कार्यान्वयन ढांचा: प्रत्येक पीएम मित्र पार्क का विकास एक विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) के माध्यम से किया जाएगा। इस साझेदारी में राज्य सरकार की 51% और केंद्र सरकार की 49% हिस्सेदारी सुनिश्चित की गई है।
विकास मॉडल: यह परियोजना मुख्य रूप से सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मोड पर संचालित होगी।
मार्च 2023 में सात पीएम मित्र पार्कों की स्थापना को मंजूरी दी थी।