- 6 से 11 जुलाई 2026 तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर गए
- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति श्री प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 6 से 8 जुलाई, 2026 तक इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा पर रहे।
- प्रधानमंत्री श्री मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो ने योग्याकार्ता (जोग्जा) में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रम्बानन मंदिर परिसर में जीर्णोद्धार और संरक्षण कार्य का उद्घाटन किया।
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान बिंतांग आदिपूर्ण प्रदान किया गया
प्रमुख समझौते
1. अंतरिक्ष सहयोग : शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाह्य अंतरिक्ष के अन्वेषण एवं उपयोग संबंधी ढांचागत समझौते का विस्तार।
2. स्वास्थ्य एवं औषधि
- भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) और इंडोनेशिया की BPOM के बीच चिकित्सा उत्पाद विनियमन पर समझौता।
- स्वास्थ्य कार्यबल (Health Workforce) सहयोग पर कार्यान्वयन समझौता।
3. खनिज एवं इस्पात
- खनिज एवं इस्पात आपूर्ति श्रृंखला प्रौद्योगिकी में सहयोग।
- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) और इंडोनेशिया की PT Krakatau Steel के बीच स्टेनलेस स्टील स्लैब निर्माण संयंत्र स्थापित करने हेतु संयुक्त उद्यम।
- रेयर अर्थ मैगनेट विकास हेतु एनएफटीडीसी, मिडवेस्ट लिमिटेड और PT Perminas के बीच समझौता।
4. कृषि :
- कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग।
5. समुद्री सहयोग :
- समुद्री सुरक्षा एवं संरक्षा सहयोग समझौते का विस्तार।
6. आपदा प्रबंधन :
- भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के बीच समझौता।
7. दूरसंचार एवं नवाचार
- दूरसंचार प्रौद्योगिकी एवं सेवाओं में सहयोग।
- अनुसंधान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार में सहयोग।
8. निर्वाचन सहयोग :
- भारत निर्वाचन आयोग और इंडोनेशिया के चुनाव आयोग (KPU) के बीच सहयोग समझौता।
9. रक्षा सहयोग
- ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली पर सहयोग।
- वायु से वायु मिसाइल सहयोग समझौता।
प्रमुख घोषणाएँ
- प्रंबानन मंदिर के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार में भारत की सहायता।
- Information Fusion Centre – Indian Ocean Region (IFC-IOR) में इंडोनेशियाई संपर्क अधिकारी की तैनाती।
- इंडोनेशिया को 100 टन उच्च गुणवत्ता वाले DWR-162 गेहूँ के बीज उपलब्ध कराना।
- "टैगोर–देवंतारा सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कूटनीति वर्ष" का आयोजन।
- इंडोनेशिया के सिंघासरी विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) में भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरु (IIM बेंगलुरु) का शाखा परिसर स्थापित किया जाएगा।
- भारत के ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) मॉडल पर आधारित Indonesia Open Network (ION) का शुभारंभ।