Menu

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सेशेल्स की यात्रा (UPSC/RAS/PSI)

Read in:
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 से 29 जून 2026 तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रहे।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने माहे द्वीप के विक्टोरिया स्थित स्टेट हाउस में आधिकारिक वार्ता की।
  • भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक संयुक्त स्मारक लोगो जारी किया।
  • ऋण सहायता (लाइन ऑफ क्रेडिट) की राशि 1,250 करोड़ रुपये है। 

समझौते एवं संधियाँ

  1.  सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान और सेशेल्स के विदेश मंत्रालय के बीच समझौता: राजनयिकों के प्रशिक्षण, आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण में सहयोग।
  2.  भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड और सेशेल्स के केंद्रीय बैंक के बीच समझौता: सेशेल्स में यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू करने में सहयोग।
  3.  एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड और सेशेल्स के स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच समझौता: प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि योजना के तहत सस्ती जेनेरिक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति।
  4.  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और सेशेल्स के कृषि विभाग के बीच समझौता: कृषि अनुसंधान, शिक्षा, प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा।
  5.  भारत और सेशेल्स के बीच प्रत्यर्पण संधि: अपराधियों के प्रत्यर्पण और अपराध-निरोधक सहयोग को मजबूत करना।
  6.  सेशेल्स के परिवहन, बंदरगाह एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारत के बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय के बीच समझौता: भारतीय नाविकों के प्रशिक्षण और प्रमाणपत्रों को सेशेल्स के जहाजों पर मान्यता।
  7.  भारतीय निर्यात-आयात बैंक और सेशेल्स सरकार के बीच समझौता: बुनियादी ढांचा एवं विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता (लाइन ऑफ क्रेडिट)।
  8.  भारत और सेशेल्स के बीच बाह्य अंतरिक्ष सहयोग समझौता: उपग्रह, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण में सहयोग।
  9.  भारत और सेशेल्स के बीच राष्ट्रीय अस्पताल समझौता: सेशेल्स में नए राष्ट्रीय अस्पताल के विकास के लिए सहयोग।

घोषणाएं

  1. भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मारक लोगो का अनावरण किया गया।
  2. व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा केंद्र के लिए आभासी शिलान्यास समारोह
  3. सेशेल्स तटरक्षक बल के लिए पीएस ज़ोरोस्टर के नवीनीकरण का कार्य पूरा हुआ।
  4. डोर्नियर विमान का ग्लास कॉकपिट के साथ उन्नयन
  5. सेशेल्स आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन (सीडीआरआई) में शामिल हो गया है।

विकास सहायता

  1. सेशेल्स सरकार को एक तीव्र गति वाले गश्ती पोत का उपहार
  2. सेशेल्स रक्षा बल को 10 उपयोगिता वाहन और लेजर रेडियल श्रेणी की 5 नौकाओं का हस्तांतरण।
  3. सेशेल्स सरकार को 6 एम्बुलेंस सौंपी गईं
  4. सेशेल्स सरकार को 500 मीट्रिक टन चावल सौंपा गया
  5. सेशेल्स सरकार को 8500 मीट्रिक टन सीमेंट सौंपा गया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को राष्ट्रपति के विशेष सम्मान - 'गार्जियन ऑफ द ब्‍ल्‍यू हॉरिजन' से सम्मानित किया