Menu

प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (PMRC) योजना 2026 

Read in:
  • हाल ही में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (PMRC) योजना 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं

  • उद्देश्य: दुनिया भर के प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत भारतीय मूल के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और प्रौद्योगिकीविदों को भारत के प्रमुख अनुसंधान एवं शैक्षणिक संस्थानों की ओर आकर्षित करना

  • नोडल मंत्रालय: शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार।

  • लक्षित समूह: विदेश में कार्यरत भारतीय नागरिक (NRIs), ओसीआई (OCI) कार्डधारक और भारतीय मूल के व्यक्ति (PIOs)।

  • विषयगत क्षेत्र: राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले 13 क्षेत्र (जैसे- उन्नत कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, नीली अर्थव्यवस्था, उन्नत सामग्री, जैव प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और रक्षा, अगली पीढ़ी के संचार, विनिर्माण और उद्योग 4.0, कृषि एवं खाद्य प्रौद्योगिकी,परमाणु ऊर्जा आदि)।

  • प्रमुख स्तंभ: यह योजना 3 मुख्य स्तंभों पर आधारित है- 

    • अग्रणी संस्थान

    • मेजबान संस्थान 

    •  PMRC फेलो।

  • चयन समिति: भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) की अध्यक्षता वाली अधिकार प्राप्त समिति द्वारा भागीदार संस्थानों और फेलो का चयन किया जाएगा।

  • अग्रणी संस्थान : कार्यान्वयन को समर्थन देने के लिए 7 प्रमुख संस्थानों को चुना गया है, जिनमें 6 IITs (दिल्ली, बॉम्बे, मद्रास, कानपुर, हैदराबाद, आईएसएम धनबाद) और IISc बेंगलुरु शामिल हैं। 

  • मेजबान संस्थान की योग्यता: NIRF की 'समग्र' या 'इंजीनियरिंग' रैंकिंग में शीर्ष 100 या 'अनुसंधान' श्रेणी में शीर्ष 50 में स्थान पाने वाले सरकारी संस्थान। 

  • पात्रता: 

    • युवा रिसर्च फेलो (PhD के बाद 0-5 वर्ष)

    • सीनियर फेलो (PhD के बाद 5-10 वर्ष )

    • रिसर्च चेयर (प्रदर्शित अनुसंधान नेतृत्व के साथ PhD के बाद 10+ वर्ष)।