Menu

प्रधानमंत्री की न्यूज़ीलैंड यात्रा (UPSC/RAS)

Read in:
  • न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री माननीय क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर, भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 10 और 11 जुलाई 2026 को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं। 
    यह यात्रा 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की पहली यात्रा है, 
  • प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम ''भारत-न्यूजीलैंड: एक सफल साझेदारी'' में भाग लिया
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा  के दौरान दोनों देशों के संबंधों को 'रणनीतिक साझेदारी' (Strategic Partnership) के स्तर पर उन्नत किया गया

प्रमुख समझौते (10)

1. रक्षा एवं समुद्री सहयोग

  • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग बढ़ाने हेतु।
  • संवाद, सूचना साझाकरण और संयुक्त गतिविधियों पर जोर।

2. जलविज्ञान एवं समुद्री मानचित्रण

  • नौवहन चार्ट निर्माण।
  • जलवैज्ञानिक डेटा साझा करना एवं प्रशिक्षण।

3. पारस्परिक रसद सहायता व्यवस्था

  • भारतीय नौसेना और न्यूजीलैंड रक्षा बल के बीच लॉजिस्टिक सहयोग।

4. आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्य समूह

  • आतंकवाद से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान।
  • समन्वित कार्रवाई को बढ़ावा।

5. आपदा प्रबंधन सहयोग

  • भूकंप, सुनामी और तटीय आपदाओं से निपटने की क्षमता बढ़ाना।

6. पशुपालन एवं डेयरी सहयोग

  • तकनीकी सहयोग और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान।

7. पर्यटन सहयोग

  • पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा।

8. खेल क्षेत्र की संयुक्त कार्य योजना

  • खेल विज्ञान, खेल चिकित्सा और एथलीट विकास पर सहयोग।

9. लोथल राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (NMHC)

  • गुजरात के लोथल स्थित NMHC के विकास में सहयोग।

10. सांस्कृतिक सहयोग समझौता

  • कला, संस्कृति और विरासत के आदान-प्रदान को बढ़ावा।

प्रमुख घोषणाएँ (8)

1. भारत–न्यूजीलैंड रणनीतिक साझेदारी (2030)

  • संबंधों को Strategic Partnership स्तर तक उन्नत किया गया।
  • रक्षा, व्यापार, पर्यटन, संस्कृति और इंडो-पैसिफिक सहयोग पर जोर।

2. व्यापार लक्ष्य

  • 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर:
  • 7 बिलियन न्यूजीलैंड डॉलर
  • लगभग 35,000 करोड़ रुपये तक पहुँचाना।

3. समुद्री सुरक्षा संवाद

  • समुद्री सुरक्षा के लिए अलग संवाद तंत्र स्थापित।

4. IPOI में न्यूजीलैंड की भागीदारी

  • Indo-Pacific Oceans Initiative (IPOI) के समुद्री सुरक्षा स्तंभ में शामिल।
  • IUU Fishing (Illegal, Unreported and Unregulated Fishing) पर फोकस।

5. वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन

  • न्यूजीलैंड Global Biofuel Alliance में शामिल होगा।

6. कीवी फल कार्य योजना

  • नागालैंड और उत्तराखंड में 2 उत्कृष्टता केंद्र (Centres of Excellence) स्थापित होंगे।

7. अंटार्कटिक अनुसंधान सहयोग

  • NCPOR (गोवा) और University of Canterbury (न्यूजीलैंड) के बीच समझौता।

8. शिक्षा एवं शोध सहयोग

  • NIFTEM-Kundli और Massey University के बीच शोध एवं छात्र विनिमय सहयोग।