Menu

प्रश्न: भारत में जैव ईंधन के विकास की संभावनाओं पर एक लघु लेख लिखिए। (RAS)

Read in:

उत्तरः

  • भारत में जैव ईंधन का विकास ऊर्जा सुरक्षा और हरित अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसकी प्रमुख संभावनाएं और रणनीतियां निम्नलिखित हैं:
  • मजबूत नीतिगत ढांचाः 'राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति-2018' (संशोधित 2022) के तहत पेट्रोल में 20% इथेनॉल सम्मिश्रण (E20) का लक्ष्य वर्ष 2025-26 रखा गया है।
  • तकनीकी विविधीकरणः देश में 1G (अनाज/गन्ना) के साथ-साथ 2G (कृषि अवशेष/पराली) और 3G (शैवाल/Algae) जैव ईंधन के विकास पर जोर दिया जा रहा है।
  • ठोस पहल: SATAT योजना के तहत कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट लगाने का लक्ष्य है। साथ ही, विमानन क्षेत्र के लिए सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) का तेजी से विकास हो रहा है।
  • वैश्विक नेतृत्वः भारत के नेतृत्व में गठित ग्लोबल बायोफ्यूल एलायंस (GBA) देश में विदेशी निवेश और उन्नत तकनीकों का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
    निष्कर्षः यह पहल भारत के 2070 तक 'नेट-जीरो' (Net-Zero) लक्ष्य को प्राप्त करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समृद्ध बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।