Menu

अनिल मेनन: अंतरिक्ष यात्री (UPSC/RAS/PSI)

Read in:
  • भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से बाहर निकलकर अपने जीवन का पहला ऐतिहासिक स्पेसवाक शुरू किया।
  • इस 6.5 घंटे लंबे कठिन मिशन (EVA) में अनिल मेनन के साथ नासा की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर भी शामिल थीं, जो अपने करियर का छठा स्पेसवाक कर रही थीं।
  • इन दोनों ने मिलकर अंतरिक्ष स्टेशन की बिजली प्रणाली को अपग्रेड करने का महत्वपूर्ण काम किया।
  • मेनन और मीर का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष स्टेशन के '3B पावर चैनल' पर नया हार्डवेयर इंस्टॉल करना था।
  • यह काम भविष्य में लगाए जाने वाले नए सोलर पैनल (IROSA) की तैयारी के लिए किया गया है।
  • इसके बाद 13 अगस्त को संचार एंटीना को बदलने और 25 अगस्त को डेटा रिले सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए दो और स्पेसवाक योजनाबद्ध हैं।
  • अमेरिका में जन्मे अनिल मेनन के पिता भारत के रहने वाले थे और उनकी मां यूक्रेन की हैं।