Menu

➔ राजस्थान पुलिस का 'महिला सुरक्षा संकल्प' अभियान (RAS/PSI)

Read in:
  • मुख्य विषय 23 जुलाई 2026 को राजस्थान पुलिस के 'महिला सुरक्षा संकल्प' अभियान के तहत प्रदेशभर में 7,834 एकल बुजुर्ग महिलाओं एवं एकाकी बुजुर्ग दंपत्तियों से संपर्क कर सुरक्षा कुशलक्षेम जानने के आंकड़े जारी किए गए।
  • नेतृत्व पुलिस ध्येय वाक्य महानिदेशक पुलिस (DGP) श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में संचालित अभियान द्वारा 'सुरक्षा, सम्मान और विश्वास' का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।
  • सर्वाधिक संपर्क वाले शीर्ष जिले
  • प्रथम: करौली (960)
  • द्वितीय: जोधपुर शहर पश्चिम (580)
  • तृतीय: सवाई माधोपुर (493)
  • अन्य: अजमेर (458), बाड़मेर (320), बालोतरा (283), भिवाड़ी (244) एवं खैरथल-तिजारा (217)
  • हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार अभियान के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को 112 (इमरजेंसी), 1930 (साइबर वित्तीय हेल्पलाइन) और 1090 (महिला हेल्पलाइन) के प्रति जागरूक किया गया।
  • झालावाड़ मॉडल (वरिष्ठ नागरिक शिकायत रजिस्टर) झालावाड़ जिले के प्रत्येक थाने में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष शिकायत रजिस्टर संधारित किया गया है, जिसमें बीट अधिकारी प्रत्येक 15 दिन में बुजुर्गों की कुशलक्षेम शिकायत की स्थिति जानते हैं।

Source: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार।