राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम : 'मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' द्वारा वैश्विक सम्मान (RAS/PSI)
Read in:AI translation — may contain inaccuracies
ऐतिहासिक विद्युत उत्पादन :7580 MW क्षमता में से 7171 MW का उच्चतम रिकॉर्ड।
25 जून। ऊर्जा राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर के दिशा निर्देशन में प्रदेश में ऐतिहासिक विद्युत उत्पादन की राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि हासिल करने पर मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (इंडिया) द्वारा रिकॉर्ड श्रेणी में दर्ज कर विद्युत भवन में वैश्विक सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक : देवेन्द्र श्रृंगी को निगम की विद्युत उत्पादन हासिल करने की उपलब्धि पर ‘मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स संस्था’ के मैनेजर अरिहंत उपाध्याय एवं को-ऑर्डिनेटर गरिमा जैन द्वारा रिकॉर्ड श्रेणी में दर्ज कर आज विद्युत भवन में वैश्विक सम्मान पत्र सौंपा गया।
रिकॉर्ड विवरण : 2 जून, 2026 को राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम की 23 कोयला आधारित इकाइयों (कुल क्षमता 7580 MW ) ने 7171 MW का उच्चतम उत्पादन दर्ज किया।
यूटिलाइजेशन क्षमता :94.60 % के साथ हासिल की गई, जो कि एक कीर्तिमान है।
सूरतगढ़ थर्मल का योगदान : 2 जून, 2026 को सूरतगढ़ थर्मल विद्युतगृह की सभी 8 इकाइयों (कुल क्षमता 2820 MW ) द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ 2790 MW उत्पादन किया गया।