- राजस्थान ने तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में एक बड़ी वैश्विक उपलब्धि हासिल की है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मई 2026 में जारी की गई वैश्विक सूची के अनुसार, राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को वर्ष 2025-26 में तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित 'वर्ल्ड नो टोबैको डे अवॉर्ड 2026' (World No Tobacco Day Award 2026) से सम्मानित किया गया है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा घोषित वर्ष 2026 के 39वां विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम -
- English: "Unmask the appeal – countering tobacco and nicotine addiction"
- Hindi : "आकर्षण का पर्दाफाश करें–तंबाकू और निकोटीन की लत का मुकाबला करें"
- वैश्विक मान्यता : WHOवैश्विक स्तर पर अपने 6 अलग-अलग क्षेत्रों में यह सम्मान देता है। राजस्थान ने दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र (South-East Asia Region) में यह गौरव हासिल किया।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य देशों ने तंबाकू महामारी और इससे होने वाली रोकी जा सकने वाली मृत्यु और बीमारियों की ओर वैश्विक ध्यान आकर्षित करने के लिए 1987 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस की शुरुआत की। 1987 में, विश्व स्वास्थ्य सभा ने संकल्प WHA40.38 पारित किया, जिसमें 7 अप्रैल 1988 को "विश्व धूम्रपान निषेध दिवस" के रूप में मनाने का आह्वान किया गया। 1988 में, संकल्प WHA42.19 पारित किया गया, जिसमें प्रत्येक वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का आह्वान किया गया।
राजस्थान : 'वर्ल्ड नो टोबैको डे अवॉर्ड 2026'
· पुरस्कारदाता संस्था : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) - मई 2026 की वैश्विक सूची के अनुसार
· सम्मानित विभाग : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान सरकार।
· पुरस्कार का नाम : 'वर्ल्ड नो टोबैको डे अवॉर्ड 2026' (विश्व तंबाकू निषेध दिवस पुरस्कार)
· उपलब्धि का क्षेत्र : वर्ष 2025-26 में तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्य।
Source :- WHO

