Menu

Q. "राज्य निर्वाचन आयोग का प्रमुख कार्य पंचायतीराज संस्थाओं व नगारीय निकायों के चुनाव का आयोजन करवाना है।" स्पष्ट कीजिए । (50 शब्द)

Read in:

उत्तर-

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243K एवं 243ZA में इसके गठन और शक्तियों का प्रावधान किया गया हैl

 इसकी भूमिका/कार्य-
(i) पंचायती राज संस्थाओं व नगरपालिका के चुनावों का आयोजन करवाना।
(ii) राज्य सरकार को परिसीमन सीटों के आरक्षण में सलाह प्रदान करना।
(iii) चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू करना।
(iv) चुनावों के दौरान मतदाता सूचियों को तैयार एवं उनका नवीनीकरण
(v) चुनाव में चुनाव चिह्न का वितरण करना।
(vi) पंचायती राज एवं नगरीय निकाय के चुनाव को स्थगित करना।
(vii) चुनावों में नवाचार एवं सुधार करना। जैसे- ई.वी.एम. का प्रयोग, फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली, Home Voting आदिl 
(viii) मतदाताओं की सुविधा हेतु विभिन्न कार्य। जैसे- पेयजल, मतदाता जागरूकता पोस्टर, रेम्प की सुविधा
(ix) मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करना। जैसे- SWEEP अभियानl 
(x) राज्यपाल को वार्षिक प्रतिवेदन सौंपना।
(xi) पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव करवाना।
(xii) सदस्यों की योग्यता संबंधी मामलों में राज्य सकार को सलाह प्रदान करनाl