Menu

SDG इंडेक्स 2026 (UPSC/RAS/PSI)

Read in:
  • यह सूचकांक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्राप्त करने की दिशा में देशों की प्रगति को मापने वाला एक वार्षिक मूल्यांकन है ।
  • जारीकर्ता : संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) द्वारा।
  • 0-100 के पैमाने पर SDG स्कोर का उपयोग कर संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देशों की वार्षिक प्रगति का मूल्यांकन ।
  • 2026 के संस्करण में डेटा की अनुपलब्धता के कारण केवल 169 देशों को रैंकिंग
  • दो नए देश शामिल : इरिट्रिया और तिमोर-लेस्ते ।
  • कुल 123 संकेतक शामिल ।
  • SDG 2 (Zero Hunger) पर प्रगति को ट्रैक करने के लिए उत्पादक और टिकाऊ कृषि की दिशा में प्रगति पर संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) का एक नया संकेतक जोड़ा गया।

प्रमुख निष्कर्ष

  1. वैश्विक स्तर पर 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) में से कोई भी लक्ष्य 2030 तक वैश्विक स्तर पर हासिल होने की राह पर नहीं है।
  2. केवल 16.5% एसडीजी लक्ष्य ही निर्धारित समय पर प्रगति कर रहे हैं। गति कर रहे हैं।
  3. सबसे अधिक पिछड़े लक्ष्य: 
  • SDG-11 : सतत शहर एवं समुदाय
  • SDG-14 : जलमंडलीय जीवन
  • SDG-15 : स्थलीय जीवन
  • SDG-16 : शांति, न्याय एवं सशक्त संस्थाएँ
  • सबसे कमजोर प्रदर्शन: 
  • SDG-2 (शून्य भूख)
  • SDG-16 (शांति, न्याय एवं सशक्त संस्थाएँ)
  • शीर्ष प्रदर्शन करने वाले देश-
  1. फ़िनलैंड (87.40)
  2. स्वीडन (86.26)
  3. डेनमार्क (85.68)
  • अंतिम स्थान : साउथ सूडान 39.87 के स्कोर के साथ 
  • भारत का प्रदर्शन : 94वां स्थान (68.3)।(2025 में 99वें स्थान पर तथा अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग)
    वर्ष 2015 से 18 स्थान का सुधार।
  • अपने चार दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका से पीछे।

भारत की प्रमुख उपलब्धियाँ

  • SDG-7 : सभी तक बिजली की बेहतर पहुँच।
  • SDG-9 : मोबाइल ब्रॉडबैंड और इंटरनेट उपयोग में उल्लेखनीय प्रगति।

भारत की प्रमुख चुनौतियाँ

  • 17 में से 13 SDGs में अभी भी चुनौतियाँ बनी हुई हैं।
  • केवल 33.3% SDG लक्ष्य 2030 तक प्राप्त होने की संभावना है।
  • सबसे बड़ी चुनौती : SDG-2 (शून्य भूख)।