Menu

स्वयं सहायता समूह बचत खाता

  • घोषणा : इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक(IPPB) ने आरंभ करने की घोषणा की।

  • उद्देश्य : देश भर के ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय समावेशन बढ़ाना

    • महिला नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों को विश्वसनीय और किफायती बैंकिंग समाधान प्रदान करना ।

    • किफायती शून्य बैलेंस, शून्य शुल्क खाते

    • इसमें शामिल होने की डिजिटल सक्षम सरलीकृत प्रक्रिया

    • डाकघरों और डाककर्मियों/ग्रामीण डाक सेवकों के विशाल नेटवर्क के माध्यम से सेवा 

  • प्रमुख विशेषताऐं:

    • न्यूनतम प्रारंभिक जमा राशि की आवश्यकता नहीं

    • मासिक औसत शेष राशि की आवश्यकता नहीं

    • अधिकतम राशि सीमा 2 लाख रुपये

    • लागू बचत दरों के अनुसार त्रैमासिक ब्याज भुगतान

    • नकद जमा और निकासी पर कोई शुल्क नहीं

    • प्रति माह निःशुल्क खाता विवरण

    • खाता बंद करने पर कोई शुल्क नहीं

    • क्यूआर कार्ड जारी करने पर कोई शुल्क नहीं

  • स्वयं सहायता समूह ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जैसी प्रमुख पहल और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक-नाबार्ड द्वारा समर्थित कार्यक्रमों से जुड़े हुए हैं। इनकी भारत में ग्रामीण आर्थिक परिवर्तन को गति देने में की अहम भूमिका रही है 

इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक (IPPB)

  • स्थापना: 1 सितंबर, 2018 को शुभारंभ।

  • स्वामित्व: संचार मंत्रालय के डाक विभाग के अंतर्गत भारत सरकार की 100% हिस्सेदारी (पूर्ण स्वामित्व)। 

  • आदर्श वाक्य — प्रत्येक ग्राहक महत्वपूर्ण है, प्रत्येक लेन-देन सार्थक है और प्रत्येक जमा राशि मूल्यवान है।