Menu

राजस्थान में प्रथम बार 'अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस' पर राज्य स्तरीय समारोह। (RAS/PSI)

Read in:
  • आयोजन : कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब-जयपुर 27 जून, 2026
  • 10वां अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस (2026)
  • राजस्थान  में प्रथम बार 'अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस' पर राज्य स्तरीय समारोह।
  • उपलब्धि : 33 लाख से अधिक उद्यमों के साथ राजस्थान देश का चौथा सबसे बड़ा MSME राज्य बन गया है।
  • संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा घोषित आधिकारिक थीम : 2026
  • नवाचार और सतत औद्योगिक विकास के माध्यम से एमएसएमई का सशक्तिकरण।
  • "Empowering MSMEs through Innovation and Sustainable Industrial Development"
  • मुख्यमंत्री द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएं
  • हाट विकास : हस्तशिल्पियों, बुनकरों और सूक्ष्म उद्यमों के लिए PPP मॉडल पर हाटों का विकास। (प्रथम चरण: पुष्कर, नाथद्वारा, जैसलमेर और अलवर)
  • स्टार्टअप सहायता : राजस्थान वेंचर कैपिटल फंड के माध्यम से इस वर्ष 25 नए स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स/सेमीकंडक्टर : रिप्स-2024 के तहत न्यूनतम निवेश सीमा घटाकर 15 करोड़ रुपये की गई। महिला एवं दिव्यांग कार्मिकों के कौशल भत्ते को 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रति माह किया गया।
  • रिप्स (RIPS-2024) संशोधन : एमएसएमई के लिए कैपिटल सब्सिडी की अवधि 10 वर्ष से घटाकर 7 वर्ष की गई। ECMS परियोजनाओं के लिए निवेश की अनुमति 3 से बढ़ाकर 5 चरणों में की गई।
  • औद्योगिक सुधार एवं नीतियां
  • डायरेक्ट अलॉटमेंट पॉलिसी-2025 : एक वर्ष में 1600 से अधिक औद्योगिक भूखंडों का आवंटन।
  • व्हाइट कैटेगरी : गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों की सूची 104 से बढ़ाकर 877 की गई।
  • लॉन्च : राजस्थान औद्योगिक विकास नीति, One District, One Product कॉफी टेबल बुक और रैम्प (RAMP-राइजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस) पोर्टल का शुभारंभ।

Source : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग