Menu

'ट्राइबएक्स' (TribeX): जनजातीय कला, संस्कृति और ज्ञान का पहला डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म

Read in:
  • जनजातीय कार्य मंत्रालय ने भारत की समृद्ध जनजातीय विरासत को संरक्षित करने और जनजातीय शिक्षा को डिजिटल रूप देने के लिए 'ट्राइबएक्स' (TribeX) नामक एक अभिनव प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया है।

    • लॉन्च: इसका शुभारंभ ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित ‘जनजातीय अनुसंधान संस्थानों (TRI) को सशक्त बनाने’ पर आधारित राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम द्वारा किया गया।

  • क्या है? यह जनजातीय कला, संस्कृति, पारंपरिक ज्ञान और कौशल विकास को समर्पित अपनी तरह का पहला व्यापक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म और भंडार  है।

  • प्रमुख विशेषताएं और पाठ्यक्रम:

    • मुफ्त सर्टिफिकेट कोर्स: यह प्लेटफॉर्म वर्तमान में चित्रकला, हस्तशिल्प, हथकरघा और पारंपरिक वाद्ययंत्रों सहित जनजातीय कला के विभिन्न रूपों पर 20 मुफ्त सर्टिफिकेट कोर्स प्रदान कराएगा (भविष्य में 100+ कोर्स की योजना)।

    • UGC-मान्यता प्राप्त पोस्ट-ग्रेजुएट (PG) डिप्लोमा: जनजातीय कार्य मंत्रालय ने वाराणसी के 'संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय' के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत TribeX पर 5 एक-वर्षीय हाइब्रिड PG डिप्लोमा कार्यक्रम चलाए जाएंगे:

  1. जनजातीय भाषा: संताली (ओल चिकी लिपि)

  2. सतत जनजातीय संस्कृति पर आधारित आजीविका के तरीके

  3. म्यूजियोलॉजी (Museology) और जनजातीय संग्रहालय प्रबंधन

  4. भारत की जनजातीय कला और शिल्प

  5. जनजातीय वस्त्र (टेक्सटाइल)

  • डिजिटल हेरिटेज आर्काइव: यह प्लेटफॉर्म एक डिजिटल भंडार के रूप में कार्य करता है, जिसमें पूरे भारत के जनजातीय त्योहारों, सामाजिक-सांस्कृतिक रीति-रिवाजों और मौखिक परंपराओं से जुड़े 5,000 से अधिक मल्टीमीडिया रिसोर्स (भविष्य में 10,000) उपलब्ध हैं।

  • 'ट्राइबएक्स' के लाभ:

    • ज्ञान का हस्तांतरण: दुनिया भर के शोधकर्ताओं, शिक्षकों और उत्साही लोगों को कुशल जनजातीय कारीगरों और ज्ञान विशेषज्ञों से सीधे सीखने का अवसर देना।

    • संरक्षण: जनजातीय भाषाओं, मौखिक परंपराओं और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को लुप्त होने से बचाना और उनका दस्तावेजीकरण करना।

    • सशक्तिकरण और रोजगार: डिजिटल तकनीक के माध्यम से भौगोलिक बाधाओं को दूर करना और जनजातीय समुदायों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना।