Menu

➔ 'गिव अप अभियान' एवं खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) की अभूतपूर्व सफलता (RAS/PSI)

Read in:
  • मुख्य विषय 22 जुलाई 2026 को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 'गिव अप अभियान' के माध्यम से नए पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा (NFSA) से जोड़ने के आंकड़े जारी किए गए।
  • अभियान प्रारंभ तिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राजस्थान में 'गिव अप अभियान' 1 नवंबर 2024 को प्रारंभ किया गया था।
  • खाद्य सुरक्षा छोड़ने वाले सक्षम नागरिक अभियान के तहत लगभग 93.48 लाख (93,48,596) सक्षम लोगों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा का लाभ छोड़ा।
  • नए जोड़े गए लाभार्थी कुल 1,00,56,511 (लगभग 1 करोड़) नए जरूरतमंद लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा गया।
  • खाद्य सुरक्षा पोर्टल पुनः खुलने की तिथि गिव अप अभियान के बाद 26 जनवरी 2025 को खाद्य सुरक्षा पोर्टल पुनः खोला गया था।
  • राजस्थान में NFSA की सीमा (Ceiling) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत राजस्थान में जनसंख्या के अनुपात में 4.46 करोड़ लाभार्थियों की अधिकतम सीमा निर्धारित है।
  • अन्य संबद्ध योजनाओं के लाभ नए जुड़ने वाले लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (5 किग्रा गेहूं प्रति व्यक्ति/माह) के साथ मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का लाभ भी मिलेगा।
  • विभागीय मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा

Source: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार।