Menu

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का सिंगापुर दौरा (UPSC/RAS/PSI)

Read in:

चर्चा में क्यों ?

  • भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत आईएनएस उदयगिरि, आईएनएस शक्ति और आईएनएस कवरत्ती ने रियर एडमिरल आलोक आनंद के नेतृत्व में सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे का तीन दिवसीय दौरा सफलतापूर्वक पूरा किया।
  • यह दौरा आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष तथा भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के अनुरूप आयोजित किया गया।
  • उद्देश्य:

  • भारत और सिंगापुर के बीच रणनीतिक, समुद्री एवं रक्षा सहयोग को और सुदृढ़ करना था।
  • इस दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच:
  • पेशेवर वार्ताएँ आयोजित की गईं।
  • क्रॉस-डेक विजिट (एक-दूसरे के युद्धपोतों का दौरा) किए गए।
  • अंतर-संचालनीयता और संयुक्त परिचालन क्षमता बढ़ाने पर बल दिया गया।
  • बंदरगाह प्रवास के दौरान स्कूली छात्रों ने आईएनएस कवरत्ती का भ्रमण कर भारतीय नौसेना के कार्यों और समुद्री मूल्यों की जानकारी प्राप्त की।

महत्व

  1. भारत–सिंगापुर रक्षा एवं समुद्री संबंधों को नई मजबूती मिली।
  2. हिंद-प्रशांत  क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा मिला।
  3. दोनों नौसेनाओं के बीच विश्वास, परिचालन समन्वय और पेशेवर सहयोग में वृद्धि हुई।
  4. यह भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और सागर (Security and Growth for All in the Region) दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम है।