Menu

यमुना जल समझौता: राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में जल सुरक्षा की नई राह (RAS/PSI)

Read in:
  • समझौता : राजस्थान और हरियाणा के बीच 'यमुना जल परियोजना' हेतु मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (MoA) : 29 जून 2026
  • आयोजन : कर्तव्य भवन, नई दिल्ली।
  • अध्यक्षता : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह
  • हस्ताक्षरकर्ता : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
  • परियोजना बजट : लगभग 34,102 करोड़
  • तकनीकी विवरण
  • हथिनीकुंड बैराज से राजस्थान के चूरू जिले के हंसियावास जलाशय तक लगभग 295.5 किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
  • परियोजना में तीन भूमिगत पाइपलाइनें, निरीक्षण सड़क और कृत्रिम जलाशय शामिल।
  • लाभान्वित : राजस्थान का शेखावाटी क्षेत्र (चूरू, सीकर, झुंझुनूं) और हरियाणा के 10 स्थान।
  • संस्थागत ढांचा : निर्माण एवं संचालन हेतु 'राजस्थान हरियाणा यमुना वाटर एसपीवी' का गठन किया जाएगा।
  • ऐतिहासिक संदर्भ : 1994 के ऊपरी यमुना बेसिन समझौते के तहत राजस्थान को ताजेवाला हैड पर 1917 क्यूसेक जल आवंटित था, जिसका उपयोग प्रवाह प्रणाली के अभाव में पिछले 32 वर्षों से नहीं हो पा रहा था।

Source:- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार