- शुभारम्भ: 9 सितंबर 2026 को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा
- स्थान → रुद्राक्ष अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र, वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
- शुभारम्भकर्ता → केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
- विषय (थीम) → "हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी"
- राष्ट्रीय पोषण माह प्रत्येक सितंबर में मनाया जाता तथा गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, बच्चों व किशोरों के बीच पोषण, स्वास्थ्य एवं देखभाल व्यवहारों को सुदृढ़ करने हेतु मनाया जाता
माह 2026 पाँच परस्पर सहायक विषयों पर केंद्रित होगा
- आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन — अनाज-बाजरा, दलहन, फल-सब्जियाँ, नट-बीज, दूध उत्पाद पर बल
- आंगनवाड़ी केंद्रों पर ताज़ा गर्म पका हुआ भोजन — राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मोटे अनाजों, दालों और मौसमी सब्जियों का उपयोग करके साप्ताहिक मेनू रोटेशन को लागू करने के लिए प्रोत्साहित करेगा
- सामुदायिक स्वामित्व व जवाबदेही — नवगठित आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियाँ (एएमसी) (दिशानिर्देश जारी: 23 जून, 2026), एसएनपी मेनू बोर्ड का प्रदर्शन
- बचपन के विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक प्रयास — 0-3 वर्ष आयु के बच्चों हेतु 34 विकासात्मक पड़ावों का संशोधित होम विजिट शेड्यूलर, नवचेतना व आधारशिला पाठ्यक्रम
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) — इस वर्ष योजना के 10 वर्ष पूर्ण
पृष्ठभूमि
- आधार → मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के अंतर्गत संशोधित पूरक पोषण कार्यक्रम (एसएनपी) दिशा-निर्देश
- पोषण अभियान → मार्च 2018 में बहु-मंत्रालयी संयोजन मिशन के रूप में शुभारम्भ
- केंद्रीय बजट 2021-22 में इसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित मिशन पोषण 2.0 के अंतर्गत एकीकृत किया गया, जो तीन योजनाओं का समेकन करता है —
- पोषण अभियान (प्रौद्योगिकी-संचालित निगरानी, जन आंदोलन, व्यवहार परिवर्तन)
- आंगनवाड़ी सेवाएँ/आईसीडीएस (पूरक पोषण, गर्म पका भोजन, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल)
- किशोरियों के लिए स्कीम
8वाँ पोषण पखवाड़ा → 9 से 23 अप्रैल, 2026
-
विषय → "जीवन के प्रथम छह वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास"
-
वैज्ञानिक आधार → 85% से अधिक मस्तिष्क विकास 6 वर्ष की आयु तक होता है
8वाँ राष्ट्रीय पोषण माह
-
प्रधानमंत्री द्वारा 17 सितंबर, 2025 को मध्य प्रदेश के धार से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के साथ शुभारम्भ
-
20 से अधिक मंत्रालयों के सहयोग से देशभर में कुल 14.33 करोड़ गतिविधियाँ आयोजित
पोषण ट्रैकर — डिजिटल शासन मंच
-
शुभारम्भ → 1 मार्च, 2021
-
31 जुलाई, 2026 तक के आँकड़े —
-
13.99 लाख आंगनवाड़ी केंद्र
-
13.30 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
-
लगभग 8.94 करोड़ लाभार्थी
-
7.2 करोड़ से अधिक लाभार्थी 6 माह–6 वर्ष आयु वर्ग में
-
लगभग 1.1 करोड़ गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताएँ
आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियाँ (AMC)
-
मंत्रालय के 25 जून 2026 के दिशा-निर्देशों अनुसार सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में AMC का त्वरित गठन अनिवार्य।
-
प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर वर्ष में कम से कम एक AMC बैठक आयोजित की जाएगी।
-
एसएनपी मेनू बोर्ड प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया — पहली बार गर्म पका हुआ भोजन परिभाषित।