- आयोजन : 26 जुलाई 2026; AIIMS Jodhpur
- मुख्य अतिथि: अनुप्रिया पटेल (केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री)
- विशिष्ट अतिथि: पी. पी. चौधरी (लोकसभा सांसद) एवं प्रो. (डॉ.) तेजस एम. पटेल (अध्यक्ष, एम्स जोधपुर)
- कार्यकारी निदेशक: डॉ. गोवर्धन दत्त पुरी।
- उपाधि एवं पदक वितरण: कुल 1,189 विद्यार्थियों को उपाधियाँ तथा 25 मेधावी विद्यार्थियों को संस्थान पदक प्रदान किए गए।
- राष्ट्रीय रैंकिंग व उपलब्धियाँ (India Today–MDRA Ranking 2026)
- देश के शीर्ष 10 चिकित्सा संस्थानों में 8वाँ स्थान।
- द्वितीय पीढ़ी के एम्स संस्थानों में प्रथम स्थान (एम्स नई दिल्ली के बाद दूसरा रैंक)
- नवाचार व अनुसंधान ढाँचा:
- AJIF (AIIMS Jodhpur Innovation Foundation) का संचालन।
- IIT Jodhpur के साथ संयुक्त 'Faculty–Student MedTech Programme'
- 25 पेटेंट, 17 स्टार्टअप्स तथा नए एम्स संस्थानों में सर्वाधिक शोध प्रकाशन।
- अग्रणी अवसंरचनात्मक व सेवा आंकड़े:
- स्थापना: वर्ष 2012 (PMSSY - प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत)।
- अंग प्रत्यारोपण: 105 किडनी, 29 लिवर तथा 11 बोन मैरो ट्रांसप्लांट (हृदय व फेफड़ा प्रत्यारोपण प्रक्रियाधीन)।
- देश के किसी भी सरकारी अस्पताल में पहली बार 'इलेक्ट्रॉनिक पेशेंट चार्टर सिस्टम' लागू।
- जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से आबू रोड में संचालित 'STHR ट्राइबल सेंटर'।
Source: PIB

संभावित और अभ्यास प्रश्न-
प्रश्न 1: हाल ही में आयोजित 'एम्स जोधपुर के पंचम दीक्षांत समारोह' एवं संस्थान की उपलब्धियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ?
- एम्स जोधपुर को इंडिया टुडे–MDRA बेस्ट मेडिकल कॉलेज रैंकिंग 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर 8वाँ स्थान तथा द्वितीय पीढ़ी के एम्स संस्थानों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
- एम्स जोधपुर ने देश के किसी भी सरकारी अस्पताल में पहली बार 'इलेक्ट्रॉनिक पेशेंट चार्टर सिस्टम' लागू किया है।
- एम्स जोधपुर द्वारा आईआईटी जोधपुर के सहयोग से स्वदेशी जैव-चिकित्सीय उपकरणों हेतु 'Faculty–Student MedTech Programme' संचालित किया जा रहा है।
- एम्स जोधपुर की स्थापना वर्ष 1998 में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक क्षेत्रीय डिस्पेंसरी के रूप में की गई थी।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सत्य हैं?
(A) केवल 1 और 4
(B) केवल 1, 2 और 3
(C) केवल 2, 3 और 4
(D) 1, 2, 3 और 4
Answer: (B)