Menu

➔Boss Scam: साइबर अपराध का नया खतरा (UPSC/RAS/PSI)

Read in:

क्या है ‘Boss Scam’?

  • Boss Scam या CEO Impersonation Fraud साइबर धोखाधड़ी का एक नया तरीका है, जिसमें साइबर अपराधी किसी कंपनी के CEO या वरिष्ठ अधिकारी के वास्तविक WhatsApp अकाउंट तक पहुंच प्राप्त कर कर्मचारियों को तत्काल भुगतान या धन हस्तांतरण करने का निर्देश देते हैं।
  • इसमें अपराधी मैलवेयर, सोशल इंजीनियरिंग और Executive Impersonation जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं।

कैसे किया जाता है हमला?

  1.  साइबर अपराधी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी को निशाना बनाते हैं।
  2.  उन्हें किसी विश्वसनीय संस्था/नियामक अधिकारी का रूप धारण करके संपर्क किया जाता है।
  3.  पीड़ित को किसी लिंक या फाइल के माध्यम से मैलवेयर डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
  4.  इसके माध्यम से हमलावर संचार या WhatsApp अकाउंट तक पहुंच हासिल कर सकते हैं।
  5.  इसके बाद कर्मचारियों को CEO के वास्तविक अकाउंट से तत्काल और गोपनीय भुगतान करने का संदेश भेजा जाता है।
  6.  कर्मचारी वरिष्ठ अधिकारी के वास्तविक अकाउंट से संदेश आने के कारण इसे वैध समझकर धनराशि ट्रांसफर कर सकते हैं।

Boss Scam की प्रमुख विशेषताएँ

  • Executive/CEO Impersonation
  • WhatsApp Account Compromise
  • Malware
  • Social Engineering
  • Urgency और Fear का इस्तेमाल
  • कर्मचारियों से तत्काल धन हस्तांतरण करवाना

भारत के लिए महत्व

  • भारत में कंपनियों के बढ़ते डिजिटलीकरण और WhatsApp जैसे डिजिटल संचार माध्यमों के व्यापक उपयोग के कारण इस प्रकार के साइबर अपराध एक गंभीर चुनौती बन रहे हैं।
  • भारत की साइबर अपराध निगरानी संस्था Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने कंपनियों को Boss Scam/CEO Impersonation Fraud जैसे उभरते धोखाधड़ी अभियानों के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

कैसे बचें?

  •  CEO/वरिष्ठ अधिकारी के नाम से आए अचानक और अत्यावश्यक भुगतान निर्देशों को बिना सत्यापन के न मानें।
  •  बड़ी धनराशि के भुगतान के लिए दूसरे माध्यम से पुष्टि (Multi-channel Verification) करें।
  •  अनजान लिंक, फाइल या ऐप डाउनलोड न करें।
  •  कर्मचारियों को नियमित Cyber Security Awareness Training दी जाए।
  •  कंपनी में भुगतान के लिए Dual Approval/Multiple Authorization जैसी व्यवस्था रखी जाए।
  •  WhatsApp और अन्य महत्वपूर्ण खातों में Two-Step Verification सक्षम करें।
  •  संदिग्ध साइबर घटना होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

स्रोत: Economic Times