उत्तर:
- राजस्थान का जनजीवन अनेक धार्मिक मान्यताओं एवं आस्थाओं का सम्मिश्रण है।
- राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियां, मध्यकालीन राजनीतिक संक्रमण, इस्लाम का प्रवेश & तुर्क आक्रमण, उत्तर भारत का भक्ति आंदोलन आदि ने राजस्थान के जनमानस को उद्वेलित किया।
- मुस्लिम प्रभाव, रूढ़िवाद और बाह्य आडम्बर, जात-पात के भेदभाव, अंधविश्वास से ग्रस्त वातावरण में कुछ ऐसे संत (धन्ना, मीरा, दादू, पीपा) तथा लोक कल्याणक (रामदेव जी, पाबूजी, तेजाजी) ने प्राणी मात्र के कल्याण हेतु प्रेरित किया।
- इन्हीं संतों ने कल्याण तथा भक्ति के सहज रूप की नवीन चेतना एवं स्फूर्ति को जागृत किया।
- आम जनमानस को शालीनता के साथ नैतिकता, पवित्रता, भलाई, सद्भावना, सहानुभूति के लिए जागरण के कारण धार्मिक आंदोलन का उदय हुआ।
⇒ उपर्युक्त परिस्थितियों की वजह से राजस्थान में धार्मिक आंदोलन का उदय हुआ।