Menu

प्रश्न: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों ने किस प्रकार से अफ्रीका में राष्ट्रवादी आंदोलनों को संबल प्रदान किया। (50 words) (RAS)

Read in:

उत्तर: 

  1. अफ्रीका में औपनिवेशिक शक्तियों के विरुद्ध आंदोलन का प्रमुख कारण शोषण और अत्याचारों की पीड़ा होना तथा राष्ट्रवाद का विकास था।
  2. द्वितीय विश्वयुद्ध में साम्राज्यवाद की नींव को हिला दिया। इसने अफ्रीका में शासन कर रही अनेक औपनिवेशिक शक्तियों की अजेयता के भ्रम को खंडित कर दिया था।
  3. युद्ध में फ्रांस, हालैण्ड & बेल्जियम को अनेक स्थानों पर पराजय का सामना करना पड़ा।
  4. द्वितीय महायुद्ध के बाद बदली हुई राजनीतिक स्थिति ने इन आंदोलनों को नई शक्ति प्रदान की।
  5. एक बड़े साम्राज्य का स्वामी ब्रिटेन भी युद्ध से आर्थिक दृष्टि से जर्जर हो चुका था।

अत: द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद अफ्रीका के देशों में नवीन जागृति आई।