- आयोजन : 29 जुलाई 2026; सिपेट–कौशल एवं तकनीकी सहायता केन्द्र (CSTS), जयपुर।
- प्रायोजक मंत्रालय व योजना: कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE), भारत सरकार द्वारा प्रायोजित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) 4.0
- ट्रेड एवं लाभान्वित युवा: "मशीन ऑपरेटर – प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग" ट्रेड में कुल 275 युवाओं को निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण।
- प्रवेश प्रक्रिया: "पहले आओ, पहले पाओ" (First-Come, First-Served) आधार पर।
- प्रशिक्षण की तकनीकी विशिष्टता-
- अवधि: 600 घंटे।
- राष्ट्रीय योग्यता ढाँचा स्तर: NSQF स्तर 3.5 के अनुरूप।
- पात्रता मापदंड-
- आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष।
- शैक्षणिक योग्यता: 11वीं उत्तीर्ण अथवा 10वीं/समकक्ष (निर्धारित अनुभव सहित) अथवा 8वीं उत्तीर्ण (निर्धारित अनुभव सहित)।
- सिपेट (CIPET) संस्थान से जुड़े प्रमुख तथ्य-
- शासकीय प्रशासनिक विभाग: रसायन एवं पेट्रो-रसायन विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार।
- राष्ट्रीय स्थापना वर्ष: 1968 (वर्तमान में देश भर में 52 केंद्र)।
- सिपेट (CIPET), जयपुर केंद्र की स्थापना: वर्ष 2006।
Source: PIB

संभावित और अभ्यास प्रश्न-
प्रश्न 1 : सिपेट (CIPET), जयपुर में PMKVY 4.0 के तहत शुरू किए गए निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण तथा संस्थान की पृष्ठभूमियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ?
- यह प्रशिक्षण कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) की PMKVY 4.0 योजना के तहत "मशीन ऑपरेटर – प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग" ट्रेड में संचालित किया जा रहा है।
- यह कार्यक्रम 600 घंटे की अवधि का है जो NSQF स्तर 3.5 के अनुरूप संचालित किया जाएगा तथा इसमें 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी पात्र हैं।
- केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख स्वायत्त संस्थान है।
- सिपेट, जयपुर केंद्र की स्थापना वर्ष 1968 में भारत के पहले केंद्रीय प्लास्टिक अनुसंधान केंद्र के रूप में की गई थी।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सत्य हैं?
(A) केवल 1 और 4
(B) केवल 1, 2 और 3
(C) केवल 2, 3 और 4
(D) उपर्युक्त सभी
Answer: (B)