Menu

थूथुकुडी (तमिलनाडु) में भारत का पहला मेगा ग्रीनफील्ड शिपयार्ड

  •  20 अप्रैल 2026 को भारत और दक्षिण कोरिया (ROK) के बीच तमिलनाडु के थूथुकुडी में भारत के पहले मेगा ग्रीनफील्ड शिपयार्ड के विकास के लिए एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

  •  यह समझौता दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग की भारत यात्रा के दौरान हुआ।

  • समझौते से जुड़े प्रमुख पक्ष:

    1. NSHIP-TN (नेशनल शिपबिल्डिंग एंड हेवी इंडस्ट्रीज पार्क, तमिलनाडु लिमिटेड): यह एक विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) है जिसे वीओ चिदंबरनार पोर्ट अथॉरिटी (VOCPA - भारत सरकार) और स्टेट इंडस्ट्रीज प्रमोशन कॉर्पोरेशन ऑफ तमिलनाडु (SIPCOT, तमिलनाडु सरकार) द्वारा संयुक्त रूप से बनाया गया है।
    2. एचडी कोरिया शिपबिल्डिंग एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड (HD KSOE)
    3. सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • VOYAGES फ्रेमवर्क (Shared Vision for Operation of Yard Assisted Growth with Efficiency and Scale)

    • यह भारत और दक्षिण कोरिया के बीच जहाज निर्माण, जहाजरानी और समुद्री लॉजिस्टिक में सहयोग के लिए एक व्यापक रूपरेखा है।

    • थूथुकुडी शिपयार्ड इसी फ्रेमवर्क का पहला बड़ा परिणाम है।

  • जहाज निर्माण क्षमता: वार्षिक क्षमता 2.5 मिलियन (25 लाख) ग्रॉस टन (GT) होगी।